बिहार

हत्या की साजिश रच रहे अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दानापुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पटना के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण और विशेषकर फायरिंग एवं आर्म्स एक्ट के उल्लंघन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दानापुर अनुमंडल–1 में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने हत्या की साजिश और संभावित अपराध को अंजाम देने की योजना बना रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से पुलिस ने एक देशी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस और 1.62 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की है। यह कार्रवाई दानापुर अनुमंडल-1 के सहायक पुलिस अधीक्षक भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में की गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पकड़े गए अपराधी के खिलाफ पहले से भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता की जांच की जा रही है। उसे ऐसे समय पकड़ा गया जब वह हत्या की साजिश रचने और वारदात को अंजाम देने की योजना में जुटा था। आगे भानु प्रताप सिंह ने कहा कि अपराध पर नकेल कसने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है और किसी भी साजिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा।

Related posts

पटना यातायात पुलिस में पिपिंग सेरेमनी आयोजित, कांस्टेबल से एएसआई बने पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया

नेपाल से तस्करी कर लाए जा रहे 210 किलो विदेशी सेब के साथ तस्कर गिरफ्तार, टेंपो जब्त!

समाजसेवी शिव शंकर उर्फ शिबू बिराजी के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर

error: