उत्तरप्रदेशक्राइम

अंतरप्रांतीय हथियार तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

बलिया(संजय कुमार तिवारी): खबर यूपी के बलिया से है जहां बलिया के नरही थाना पुलिस और एसओजी टीम को एक बड़ी सफलता मिली है जहां बलिया में आधा दर्जन से अधिक अवैध पिस्टल के साथ बलिया पुलिस ने अंतरप्रांतीय गिरोह ( बिहार) के एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से सात अवैध पिस्टल और पांच मैगजीन को पुलिस ने बरामद किया है। यह असलहा तस्कर लगभग अबतक 200 से अधिक हथियार की सप्लाई कर चुका है।

वही बलिया पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार अभियुक्त हसन आलम बिहार का रहने वाला है और मुंगेर से पिस्टल लाकर बेचता है। इसके पास से पांच नाइन एम एम कि पिस्टल और दो 32 बोर कि पिस्टल बरामद हुई है।और गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है।

Related posts

एस-ड्राइव अभियान में चार एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

एक पैर से दिव्यांग बच्ची के हौसले के आगे जिला प्रशासन को भी झुकना पड़ा

बच्ची एक पैर से 400 मीटर के स्कूल के सपने को नाप रही है

error: