क्राइमबिहार

पुलिस ने पांच लोगो को किया गिरफ्तार!

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): परसा बाजार थाना अंतर्गत टड़वा मुसहरी में शराब की छापेमारी करने गए पुलिस टीम पर हमला कर हथियार लूट कर ले भागने के मामले में घायल हुए एएसआई विजय नारायण माँझी के बयान पर परसा बाजार थाना में 15 नामजद व करीब 30-40 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है । वहीं पुलिस ने पुलिस पर हमला सरकारी हथियार लूटने समेत अन्य कई संगीन धाराओं में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है । सदर एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार 5 लोगो को जेल भेजा जा रहा है। इस कांड में शामिल अन्य लोगो की संलिप्तता की जांच हो रही है। जो लोग दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ गिरफ्तारी की करवाई की जायेगी.

Advertisements
Ad 1

बता दें कि टड़वा मुसहरी में देशी शराब की सूचना पर परसा बाजार थाना पुलिस की एक टीम छापेमारी करने गयी थी जहां शराब कारोबार से जुड़े लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर मारपीट कर कई पुलिसकर्मियों को जख्मी कर दिया था । इतना ही नही इस दौरान शराब कारोबारियों ने पुलिस का हथियार एसएलआर भी लूट कर भाग गए थे । रात से लेकर दूसरे दिन दोपहर तक चली छापेमारी में पुलिस की एसएलआर को खेतों से बरामद किया गया था। इस मामले में पुलिस ने करीब दो दर्जन लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जिसमें से पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की करवाई की जा रही है। 

Related posts

जहानाबाद एसपी ने जनता दरबार में सुनीं 16 शिकायतें, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

बिहार में गन्ने की खेती का नया ट्रेंड: गैर-चीनी मिल क्षेत्रों के 7000 किसानों ने कराया रिकॉर्ड पंजीकरण

बिहार सीएम और राज्यपाल ने दानवीर भामाशाह को जयंती पर किए नमन व पुष्पांजलि

error: