बिहार

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीएमए और बिहार स्टेट प्रोडक्टिविटी काउंसिल ने किया योग कार्यक्रम का आयोजन

फुलवारीशरीफ, अजित। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन एवं बिहार स्टेट प्रोडक्टिविटी काउंसिल की ओर से 21 जून 2026 को पटना स्थित योगीज ऑफ ईस्ट योग स्टूडियो में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया तथा स्वस्थ जीवन के लिए योग को अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष अधिवक्ता बी.के. सिन्हा ने कहा कि योग केवल व्यायाम का एक माध्यम नहीं, बल्कि एक प्रभावशाली जीवनशैली है। योग शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक क्षमता, मानसिक स्वास्थ्य और भावनात्मक स्थिरता में वृद्धि होती है तथा अनेक बीमारियों से बचाव भी संभव है। उन्होंने उपस्थित लोगों से उत्साहपूर्वक योग करने तथा इसे अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में योग तनाव से मुक्ति और बेहतर स्वास्थ्य का सबसे सरल उपाय है।

Advertisements
Ad 1

बिहार स्टेट प्रोडक्टिविटी काउंसिल के अध्यक्ष डी.के. श्रीवास्तव ने भी अपने संबोधन में दैनिक जीवन में योग की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ बनाता है। उन्होंने प्रतिभागियों से अपने अनुभवों को दूसरों के साथ साझा कर योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया।

योगाचार्य विशाल भदानी ने प्रतिभागियों को योग की विभिन्न विधियों का अभ्यास कराया तथा नियमित योग करने के तरीके बताए। उन्होंने कहा कि निरंतर अभ्यास से ही योग का वास्तविक लाभ प्राप्त किया जा सकता है। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन के सम्मानित सदस्य बोधकृष्ण मिश्रा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए योग को स्वस्थ और संतुलित जीवन का आधार बताया। कार्यक्रम के अंत में एम.के. दास ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सभी प्रतिभागियों से प्रतिदिन योगाभ्यास जारी रखने की अपील की, ताकि योग के संपूर्ण लाभ प्राप्त किए जा सकें। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Related posts

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी लालू और तेजस्वी फोबिया में अनर्गल पर प्रलाप कर रहे हैं : एजाज अहमद

अर्नीश खेल के विश्व चैंपियन अंशु सहित उदीयमान खिलाड़ियों को भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ ने दिया सम्मान

बिहार : 9 बंद चीनी मिलें फिर से गुलजार होंगी, 25 नई मिलें भी लगेंगी : सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

error: