बिहार

विश्व योग दिवस पर प्रेमालोक मिशन स्कूल में योग शिविर का आयोजन, विद्यार्थियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

फुलवारीशरीफ, अजित। विश्व योग दिवस के अवसर पर प्रेमालोक मिशन स्कूल में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक योगाभ्यास से हुई विद्यार्थियों ने प्रशिक्षकों के निर्देशन में विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास किया तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

विद्यालय निदेशक प्रख्यात शिक्षाविद् सह पर्यावरण विद् गुरुदेव श्री प्रेम ने कहा कि योग भारतीय संस्कार, संस्कृति और सभ्यता से जुड़ी एक सनातन परंपरा है.यह केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को संतुलित करने की एक प्राचीन जीवन पद्धति है. भारतीयों के लिए यह गर्व का विषय है कि आज योग विश्व की जीवनशैली का अभिन्न अंग बनता जा रहा है. दुनिया के अनेक देशों में योग को अपनाया जा रहा है और लोग इसके माध्यम से स्वस्थ एवं संतुलित जीवन की ओर बढ़ रहे हैं।

Advertisements
Ad 1

उन्होंने कहा कि योग आज वैश्विक स्तर पर एक बड़े उद्योग के रूप में भी विकसित हो रहा है और इसका आर्थिक महत्व भी लगातार बढ़ रहा है. इसके बावजूद योग का मूल उद्देश्य मानव जीवन को स्वस्थ, अनुशासित और तनावमुक्त बनाना है। विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों से प्रतिदिन योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की. कार्यक्रम के अंत में सभी ने नियमित योगाभ्यास करने तथा स्वस्थ समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

Related posts

गौरीचक में टी वी एस शोरूम पर बदमाशों का धावा : मालिक व कर्मचारियों से मारपीट

चैनपुर में राजकीय डिग्री कॉलेज का उद्घाटन, संपतचक के छात्रों को मिलेगी उच्च शिक्षा की नई सुविधा

बिहार में राज्य स्तरीय अल्पसंख्यक दर्जे की मांग फिर तेज, अधिवक्ता अनवर आलम ने सरकार से की पहल की अपील

error: