बिहार

एम्स पटना में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन

फुलवारीशरीफ, अजित। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स पटना में रविवार को 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह और जनभागीदारी के साथ मनाया गया. संस्थान के स्टेडियम में आयोजित सामूहिक योग कार्यक्रम में 300 से अधिक लोगों ने भाग लिया. कार्यक्रम में चिकित्सक, नर्सिंग अधिकारी, संकाय सदस्य, विद्यार्थी, कर्मचारी, महिलाएं, वरिष्ठ नागरिक तथा बच्चों ने सहभागिता की.कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया. इसके बाद योग पखवाड़ा के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस वर्ष योग दिवस की थीम “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” रही. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभारी कार्यकारी निदेशक प्रो. डॉ. उमेश कुमार भदानी थे. इस अवसर पर डीन प्रो. डॉ. पूनम प्रसाद भदानी, चिकित्सा अधीक्षक प्रो. डॉ. प्रशांत कुमार सिंह तथा डॉ. कमलेश झा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

एम्स पटना के कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रो. ब्रिगेडियर डॉ. राजू अग्रवाल के संदेश में योग को भारत की अमूल्य धरोहर बताते हुए इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की गई। प्रो. डॉ. उमेश कुमार भदानी ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने की एक प्रभावी पद्धति है. उन्होंने नियमित योगाभ्यास को तनाव मुक्ति और बेहतर स्वास्थ्य के लिए आवश्यक बताया।

Related posts

पीएम मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं से की मुलाकात

बिहार में नई चीनी मिलों की राह होगी आसान, मध्य प्रदेश के निवेशकों से मिले गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार

अंगदान को बढ़ावा देने चलेगा व्यापक अभियान, दधीचि समिति को स्वास्थ्य व्यवस्था से जोड़ेगी सरकार : सीएम

error: