उत्तरप्रदेश

पीएम मोदी ने बताया डबल इंजन की कामयाबी, समर्थन के लिए जताया लोगों का आभार

लखनऊ(न्यूज साभार): उत्तर प्रदेश के रामपुर लोकसभा उपचुनाव में बीजेपी ने बड़ा उलटफेर किया है। बता दें कि सपा के दिग्गज नेता आजम खान का गढ़ माने जाने वाली रामपुर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी घनश्याम लोधी ने लगभग 42 हजार से जीत हासिल की है। उन्होंने सपा प्रत्याशी और आजम के करीबी आसिम राजा को परास्त किया है। वहीं आजमगढ़ में भी कमल खिला है.यहां से दिनेश लाल यादव निरहुआ ने शानदार जीत हासिल किया है.इस जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आजमगढ़ और रामपुर उपचुनाव में जीत ऐतिहासिक है। यह केंद्र और यूपी में डबल इंजन सरकार के लिए व्यापक पैमाने पर स्वीकृति और समर्थन का संकेत देता है। समर्थन के लिए लोगों का आभारी हूं। मैं हमारी पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना करता हूं।

Advertisements
Ad 1

Related posts

कई वर्षो से बदहाल सड़क पर राहगीरों को झेलनी पड़ती है

अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस पर पथराव, एक वाहन क्षतिग्रस्त

सभी धार्मिक स्थलों पर लगेगी मुलायम की प्रतिमा-सनातन पांडेय

error: