बिहार

स्वतंत्रता दिवस पर अनुमंडल कार्यालय परिसर में हुआ पौधारोपण

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान की ओर से अनुमंडल कार्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान एएसपी राजकिशोर सिंह ने विभिन्न प्रकार के औषधीय पौधे लगाए। पौधारोपण के बाद एएसपी राजकिशोर सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण बेहद जरूरी है। इससे वातावरण स्वच्छ और स्वस्थ रहता है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी सभी की है और प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। उन्होंने लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान की ओर से किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

इस अवसर पर अभियान से जुड़े बाबू भाई ने एएसपी राजकिशोर सिंह को अंगवस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया। बाबू भाई ने कहा कि एएसपी राजकिशोर सिंह जैसे पदाधिकारी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम में गणेश कुमार, जितेंद्र कुमार जीतू, मुन्ना सरकार, संजय मालाकार, तुलसी कुमार, दीपक कुमार बबलू, राघव कुमार, नीलम देवी, ज्योति देवी, जूली देवी, रेखा मिश्रा, डॉली देवी, सुंदरी देवी, लखन कुमार, संजय कुमार, पंकज कुमार एवं राजू कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Related posts

पटना विश्वविद्यालय में छात्रों की दस सूत्री मांगों को लेकर एआईएसएफ का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू

पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2,365 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद; तीन गिरफ्तार!

पूर्व केंद्रीय मंत्री सह सांसद रविशंकर प्रसाद ने मुख्यमत्री सम्राट चौधरी को लिखा पत्र

error: