बिहार

पूर्व छात्र परिषद की बैठक में सम्मेलन की तैयारियों पर मंथन

पटना, न्यूज़ क्राइम 24। केशव सरस्वती विद्या मंदिर सैनिक स्कूल के पूर्व छात्र परिषद की बैठक विद्यालय परिसर में दो सत्रों में आयोजित की गई। प्रथम सत्र में पटना महानगर की बैठक हुई, जबकि दूसरे सत्र में केवल केशव सरस्वती विद्या मंदिर सैनिक स्कूल से जुड़े पूर्व छात्रों ने भाग लिया। बैठक में विद्यालय के सह सचिव सुनील, पूर्व छात्र परिषद दक्षिण बिहार के सह संयोजक राकेश रमन, उप-प्रधानाचार्य रंजन, विभाग संयोजक कुंदन पटेल एवं विद्यालय संयोजक अनमोल लक्ष्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में आगामी 2 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले पूर्व छात्र परिषद सम्मेलन की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही ऐसे पूर्व छात्रों से संपर्क स्थापित करने और उन्हें परिषद से जोड़ने पर भी चर्चा हुई, जो अब तक पूर्व छात्र परिषद से नहीं जुड़े हैं। बैठक में परिषद को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।

Related posts

रक्तदान शिविर में उमड़ी लोगों की भीड़, रक्तदाता को मिला हेलमेट

झूलन महोत्सव में भक्ति के रंग में रंगा दादी मंदिर, 501 महिलाओं ने किया सामूहिक मंगल पाठ

जीसस एंड मैरी एकेडमी में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के साथ संपन्न

error: