बिहार

सैंकड़ों फलदार पौधे का वृक्षारोपण

पटनासिटी(न्यूज क्राइम 24): विकास के प्रमुख स्तंभ शिक्षा, समता एवं उद्दमिता पर आधारित व नव बिहार के निर्माण हेतु संकल्पित अभियान लेट्स इंस्पायर बिहार के पटना अध्याय द्वारा सोमवार 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में स्थानीय सीआरपीएफ कैंप, गायघाट पटना सिटी के परिसर में सैंकड़ों फलदार पौधे का वृक्षारोपण किया गया। मौके पर अभियान से जुड़े सभी सदस्यों ने पर्यावरण के प्रति अपने संकल्प को दोहराया। इस अवसर पर सभी ने एक सुर में कहा कि हम सभी नियमित रूप के अतिरिक्त जन्मदिन एवं अन्य उत्सव के अवसर पर वृक्षारोपण करते हैं और इसके सरंक्षण व संवर्धन का भी ख्याल रखते हैं।

इस अवसर पर पटना अध्याय से जुड़े बाबु भाई,,सतीश गांधी, अभिनन्दन यादव, सोनू कुमार ठाकुर, प्रिय ब्रत सामंत उर्फ बाबु भाई, कृष्णा कुमार,, पंकज कुमार, दीपक शर्मा, संजय कुमार सिंह, दिलीप कुमार गुप्ता, विश्वनाथ चौधरी, मोहम्मद जावेद, सीआरपीएफ के जवान O.C. प्रभा शंकर पाठक, एस सुरेश कुमार, समीर कुमार सिंह, एस एस मंडल, सुभाष कुमार सिंह एवं अन्य मौजुद रहे।

Related posts

पुलिस छापेमारी के दौरान मची भगदड़, पुनपुन नदी में कूदे लोग, दो की मौत!

बायीं कनपटी में लगी गोली, दायीं कनपटी से निकली, एफएसएल खोलेगा मौत का राज

ससुराल में दो बहनों से मारपीट, एक की मौत, दूसरी गंभीर, सास हिरासत में

error: