बिहार

फुलवारी की फरज़ाना नौशीन को चांसलर्स गोल्ड मेडल अवार्ड से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नवाज़ा

फुलवारी शरीफ, अजित। फुलवारी शरीफ के ज़फर कॉलोनी की रहनी वाली फरज़ाना नौशीन को चांसलर्स गोल्ड मेडल अवार्ड से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पिछले दिनों नवाज़ा है। महामहिम राष्ट्रपति ने बिहार के गया दौरे पर फरज़ाना नौशीन को यह अवार्ड प्रदान किया है. अवार्ड के मिलने पर फरजाना नौशीन के परिवार और जफर कॉलोनी समेत सभी उनके रिश्तेदार और मित्रों में हर्ष का माहौल है.

फरजाना नौशीन को यह मेडल सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से एमएससी (बायो-टेक्नोलॉजी) सेशन 2017-2019 में सबसे ज्यादा नंबर लाने पर मिला है. फरजाना नौशीन वर्तमान में बायो-टेक्नोलॉजी में जवाहर लाल यूनिवर्सिटी से पीएचडी कर रही है. इनके वालिद मोहम्मद फरहान सिद्दीकी, जो रेलवे में इंजीनियर के पद पर पीडब्लूआई कार्यरत थे और इनके चाचा मोहम्मद अरमान सिद्दीकी, मोहम्मद इरफ़ान सिद्दीकी, रेलवे कण्ट्रोलर, दानापुर, चचेरे भाई अदनान सिद्दीक़ी, जूना परवीन ने गोल्ड मेडल अवार्ड भारत के राष्ट्रपति के हाथों से मिलने पर दिली मुबारकबाद दी और इनकी तरक्की के लिए दुआ की है.

Related posts

पीएम मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं से की मुलाकात

बिहार में नई चीनी मिलों की राह होगी आसान, मध्य प्रदेश के निवेशकों से मिले गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार

अंगदान को बढ़ावा देने चलेगा व्यापक अभियान, दधीचि समिति को स्वास्थ्य व्यवस्था से जोड़ेगी सरकार : सीएम

error: