बिहार

पटना विश्वविद्यालय में सीनेट की बैठक में शामिल हुए फुलवारी विधायक

फुलवारीशरीफ, अजित : विधायक गोपाल रविदास ने शनिवार को पटना विश्वविद्यालय में आयोजित सीनेट एवं सिंडीकेट सदस्यों की बैठक में भाग लिया. बैठक में शिक्षा क्षेत्र से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। विधायक गोपाल रविदास ने भी महत्वपूर्ण प्रश्न बैठक में उठाए, जिन पर शीघ्र विचार कर उचित निर्णय लिया गया.

सीपीआई एमएल के फुलवारी शरीफ विधायक गोपाल रविदास ने कहा कि उन्होंने बैठक में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा में व्यापक सुधार और निष्पक्षता के साथ ईमानदारी पूर्वक छात्र और शिक्षकों के बीच आपसी सामंजस्य बिठाना बेहद जरूरी है.आज शिक्षा व्यवसाय बनकर रह गया है ऐसे में हमारा गौरवशाली इतिहास वाला पटना विश्वविद्यालय को आगे बढ़कर पहल करना होगा और जागरूकता अभियान के जरिए लोगों में शिक्षा के उच्च मानदंड स्थापित करने होंगे.

Related posts

बैंकॉक के वाट अरुण मंदिर की तर्ज पर बना मां काली का भव्य पंडाल, 10 दिनों तक सजेगी सांस्कृतिक महफिल

दीपावली और छठ को लेकर फुलवारी थाने में शांति समिति की बैठक, सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील

स्मैक तस्करों को 11 लाख रुपये लेकर छोड़ने के मामले में एक सिपाही गिरफ्तार, सात पुलिसकर्मी फरार