क्राइमबिहार

फुलकाहा एसएसबी जवानों ने नेपाल निर्मित 240 बोतल शराब को किया जप्त!

अररिया(रंजीत ठाकुर): एसएसबी56वीं वाहिनी बीओपी फुलकाहा के जवानों ने सोमवार समय करीब सुबह 05:30 बजे सूचना के आधार पर नेपाल निर्मित दिलवाले नामक 240 बोतल शराब को किया जप्त। इस बाबत बीओपी प्रभारी इंस्पेक्टर महेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सीमा पिलर संख्या-187/1 के समीप आज सुबह करीब 5:30 बजे जवानों ने नाका लगा दिया। वहीं नेपाल के तरफ से आ रहे शराब तस्कर जवानों को देख शराब छोड़ नेपाल के तरफ भाग निकला। जवानों ने शराब को जप्त कर कैंप लाया जहां का की खानापूर्ति के बाद एक्साइज विभाग अररिया को सुपुर्द किया। इसकी जानकारी बीओपी प्रभारी इंस्पेक्टर महेश कुमार ने दी है।

Related posts

क्षमा और आत्मशुद्धि के संकल्प के साथ पर्युषण महापर्व का विधिवत समापन

इलाज से पहले सुरक्षा का संकल्प : एम्स पटना में मेडिकल इंटर्न्स को मिला ‘पेशेंट सेफ्टी’ का प्रशिक्षण

आलमगंज थाना का वार्षिक निरीक्षण, नगर एसपी पूर्वी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

error: