बिहार

फुलकाहा थाना पुलिस ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान

अररिया(रंजीत ठाकुर): नरपतगंज।पुलिस अधीक्षक अररिया के निर्देशानुसार फुलकाहा थाना पुलिस के द्वारा क्राइम कंट्रोल व सड़क सुरक्षा को लेकर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।यह अभियान फुलकाहा अटल चौक के समीप सीमा रोड पर चलाया गया।

वाहन जांच के दौरान मेन रोड से आवागमन करने वाले बिना हेल्मेट व बिना कागजात के चलने वाले चालकों को रोका गया। साथ ही जांच करते हुए हिदायत देते हुए छोड़ा गया। बिना हेल्मेट के वाहन का परिचालन कर रहे लोगों से यातायात नियमों का पालन करते हुए स्वयं की सुरक्षा हेतु हेल्मेट का अवश्य प्रयोग का निर्देश दिया गया।

Advertisements
Ad 1

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में क्राइम को कंट्रोल रखने के लिए वाहन जांच अभियान लगातार जारी रहेगा। इस तरह के अभियान सुरक्षा के दृष्टिकोण से चलाया जाता है, जिससे असामाजिक तत्वों में डर बना रहे। इस दौरान वाहन जांच अभियान में एएसआई श्रीराम शर्मा तथा पुलिस बल मौजूद थे।

Related posts

चैती दुर्गापूजा और सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन 

रामनवमी पर पटना में भव्य आयोजन, श्रद्धा और भक्ति का उमड़ा सैलाब

राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

error: