बिहार

फुलकाहा पुलिस ने 45 लीटर शराब के साथ बाइक सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया

अररिया, रंजीत ठाकुर। फुलकाहा थाना पुलिस ने शनिवार को इंडो नेपाल सीमा के समीप नेपाल निर्मित दिलवाले नमक 45 लीटर शराब सहित बाइक को किया जप्त । वहीं मौके से एक व्यक्ति को भी किया गिरफ्तार। मिली जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई फुलकाहा थाना अध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक साजिद आलम के निर्देश पर गुप्त सूचना के आधार पर की गई है। गिरफ्तार व्यक्ति फुलकाहा थाना क्षेत्र के मानिकपुर निवासी राजीव यादव बताया गया है। पुलिस द्वारा आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया। बताते चलें कि भारत नेपाल सीमा पर अवस्थित एसएसबी 56 वीं का कैंप फुलकाहा में है।

जिसका कार्य क्षेत्र पथराहा से पथरदेवा तक है और जवान हमेशा सीमा पर तैनात रहते हैं इसके बावजूद भी बड़ी संख्या में भारी मात्रा में सीमा पार शराब का तस्करी होना कहीं ना कहीं जवानों पर सवाल खड़ी करती है। सूत्र बताते हैं प्रत्येक दिन फुलकाहा बीओपी क्षेत्र के कोशिकापूर, मानिकपुर, एवं पथराहा और जिमराही सीमा से सैकड़ो बाइक से लाखों की शराब का तस्करी धड़ल्ले ले से चल रहा है।

पुलिस के द्वारा समय-समय पर शराब और तस्कर को पकड़ा जाता है, परंतु सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों के बावजूद भी इतने बड़े पैमाने पर शराब लेकर भारतीय क्षेत्र में आना कई बिंदुओं पर सवाल खड़ी करती है। नाम नहीं छापने के शर्त पर सीमा क्षेत्र के लोगों ने कहा वर्तमान समय में शराब की मांग अधिक हो गई है। और एसएसबी के जवान इसको रोकने में नाकामयाब साबित हो रहे हैं। जबकि शुक्रवार को भी फुलकाहा पुलिस के द्वारा 6 बाइक भारी मात्रा में शराब सहित दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेजे हैं।

Related posts

औरंगाबाद दुष्कर्म मामले की जांच के लिए राजद की छह सदस्यीय समिति कल जाएगी घटनास्थल

उर्वरक की कालाबाजारी पर जीरो टॉलरेंस, 330 लाइसेंस रद्द एवं 72 मामलों में प्राथमिकी दर्ज :मंत्री श्री विजय कुमार

गंगा के बढ़ते जलस्तर का सांसद रविशंकर प्रसाद ने किया निरीक्षण

error: