ताजा खबरेंबिहार

PHOTOS : पटना पुलिस द्वारा सभी थानाक्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया

पटना, रॉबीन राज। वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना के निर्देशानुसार आज गुरुवार की संध्या में जिले के सभी थानाक्षेत्रों में अपराध की रोकथाम एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पटना पुलिस द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान चिन्हित महत्वपूर्ण स्थलों पर बैरिकेडिंग कर वाहनों की गहन जांच की गई। यह विशेष जांच अभियान जिला के विभिन्न अनुमंडलों और नगर क्षेत्रों में वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में चलाया गया।



नगर पुलिस अधीक्षक (मध्य), पटना के साथ-साथ सरत आर.एस. (नगर पुलिस अधीक्षक-पश्चिमी), डॉ. के. रामदास (नगर पुलिस अधीक्षक-पूर्वी एवं सहायक पुलिस अधीक्षक-01, पटना सदर), विक्रम सिहाग (पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण), भानु प्रताप सिंह (सहायक पुलिस अधीक्षक, दानापुर-1), अतुलेश झा (सहायक पुलिस अधीक्षक, पटना सिटी-01), डॉ. गौरव कुमार (अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-02, पटना सिटी) एवं  दीक्षा (सहायक पुलिस अधीक्षक, नगर-01 पटना) के नेतृत्व में अभियान का संचालन किया गया। इस दौरान संदिग्ध वाहनों, बिना नंबर प्लेट या कागजात के चल रहे वाहनों तथा असामाजिक तत्वों की गहन जांच की गई। साथ ही आम नागरिकों को ट्रैफिक नियमों के पालन एवं सार्वजनिक सुरक्षा में सहयोग को लेकर जागरूक भी किया गया।

Related posts

तख्त श्री पटना साहिब कमेटी के प्रयास से महिला और उसके बच्चों को मिली आजादी लखविंदर सिंह के प्रयासों से हुई सकुशल रिहाई

पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टॉप-10 अपराधी गिरफ्तार!

पटनासिटी में गांजा और नकदी बरामद, फरार तस्कर की तलाश जारी

error: