बिहार

प्री वेडिंग फोटो शूट के बहाने बंगाल से फोटोग्राफर को बुलाया

फुलवारी शरीफ, अजीत . फुलवारी शरीफ में बंगाल से दो एक्सपर्ट फोटोग्राफरों को उनके साजो सामान के साथ प्री वेडिंग शूट के लिए बुलाया गया और होटल में ठहरा कर चकमा देकर लाखों का सामान कैमरा ड्रोन और रुपए लेकर फरार हो गए. इसी चोरी मामले में डीएसपी फुलवारी शरीफ ने दो चोरों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से लाखों का सामान भी बरामद हुआ है.

एसडीपीओ फुलवारी शरीफ सुशील कुमार ने बताया कि गिरफ्तार चोरों की पहचान शेखपुरा के गौरव कुमार, सौरभ कुमार और देवरिया के मुलायम कुमार के तौर पर हुई है. उन्होंने बताया कि ये गिरोह अब तक कितने घटना को अंजाम दे चुका है इसकी भी जांच की जा रही है. उन्होंने आगे बताया कि 5 जनवरी को फुलवारी थाना में चोरी का मामला दर्ज कराया गया था.शातिरों ने प्री वेडिंग फोटोशूट के बहाने 5 जनवरी को फोटोग्राफर देवजीत नंदी को पश्चिम बंगाल से पटना बुलाया था. उसे सुशीला गेस्ट हाउस में ठहराया और खाना खाने के बहाने होटल ले गया. इस बीच गेस्ट हाउस के कमरे से ड्रोन, कैमरा समेत कीमती सामान गायब कर दिया गया जिसकी कीमत 15 लाख रुपए थी. इस कांड के अनुसंधान करने के लिए एक टीम का गठन किया गया. तकनीकी अनुसंधान के आधार पर चोरों को पकड़ा गया है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पकड़े गए युवको के पास से चोरी का सारा सामान बरामद हो गया है.

Related posts

दुर्गा पूजा पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हाजीपुर में जिला पदाधिकारी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च

दुर्गा पूजा-2026 : अग्नि सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट

जनता दरबार में 43 परिवादों की सुनवाई 7 दिनों में कार्रवाई का निर्देश : श्रीमती वर्षा सिंह

error: