बिहार

प्रधानमंत्री पर किया निजी हमला, बिना पत्नी के कोई कार्य करेगा तो नहीं होगा सफल, सांसद कौशलेंद्र कुमार

नालंदा, राकेश। नालंदा में सांसद के बिगड़े बोल प्रधानमंत्री पर किया निजी हमला, बिना पत्नी के कोई कार्य करेगा तो नहीं होगा सफल, माता सीता की अनदेखी कर 2024 में आना मुश्किल

राम मंदिर उद्घाटन में बुलावें पर नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि किसी के बेटे का विवाह है जो वह हमें निमंत्रण देगा। निमंत्रण नहीं मिलेगा तो क्या हम अयोध्या नहीं जाएंगे। अयोध्या में हम डेढ़ साल पहले भी गए थे और लक्ष्मण किला में घूम कर आए थे। वे लोग निमंत्रण क्यों दे रहे हैं किन्हीं के पिताजी का श्राद्ध है क्या या किन्हीं के पत्नी या पुत्र का विवाह है।

Advertisements
Ad 1

जो निमंत्रण दे रहे हैं वह बेवकूफ लोग हैं। अयोध्या सभी लोगों का है अगर कोई इसे कब्जे में लेना चाह रहा है तो उनके कब्जे में अयोध्या नहीं हो सकेगा। भगवान राम की पूजा एक दिन में ही खत्म नहीं होने वाली है। सिर्फ 22 तारीख को काम नहीं चलेगा। 22 तारिख को पति और पत्नी मिलकर वहां जाए औऱ आर्शीवाद लें। अगर बिना सीता के वहां चले गए तो उनका भी कल्याण होने वाला नहीं है। अगर सीता का कोई अपमान कर रहा है तो उनका 2024 में कल्याण होने वाला नहीं है।

वहीं कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि भगवान राम की पूजा तो हम सभी लोग करते हैं लेकिन भगवान राम पुरुषोत्तम क्यों बने यह उनसे पूछना चाहिए। हर सनातनी भगवान राम का पुजारी है। सीट शेयरिंग के सवाल पर सांसद ने कहा कि आईएनडीआईए एलाइंस पर कहा कि यह गठबंधन बरकरार है। आईएनडीआईए गठबंधन के सबसे अनुभवी नेता नीतीश कुमार हैं आज नहीं तो कल इन्हें देश का कमान मिलना चाहिए। कौशलेंद्र कुमार ने कहा की 14 जनवरी के बाद नीतीश कुमार को संयोजक बनाया जा सकता है। आज देश में नीतीश कुमार जैसे लोगों की जरूरत है। ऐसे लोगों की जरूरत नहीं है जो सिर्फ राम नाम करते हैं। मां सीता की कोई चर्चा ही नहीं हो रही है। कोई भी काम होता है तो पति और पत्नी मिलकर जो काम करते हैं, वही सफल होता है। अगर बिना पत्नी के कोई कार्य करेगा तो वह सफल नहीं होगा। सनातन के धर्म नहीं है की पत्नी को छोड़ दो और अकेले चलो।

दरअसल नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार शुक्रवार को नालंदा कॉलेज के प्रांगण में सांसद मद से अधिष्ठपित 3 शव वाहन और 7 चलंत शौचालय को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने पहुंचे थे। उनके साथ जदयू के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts

देखें सूची : बिहार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 27 आईपीएस समेत 29 अधिकारियों का तबादला

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 21 IAS अधिकारियों का तबादला

बिहार : ‘AN कॉलेज पटना का बेस्ट कॉलेज बने, राष्ट्रीय पहचान बनाए’ : CM सम्राट चौधरी

error: