बिहार

बाइक की टक्कर से व्यक्ति घायल, ट्रैफिक पुलिस बनी राहत का सहारा

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) राजधानी पटना की सड़कों पर रफ्तार का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। तेज रफ्तार और लापरवाह वाहन चालकों के कारण आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। सोमवार को ऐसा ही एक मामला मोहिनी मोड़ के पास देखने को मिला, जहां एक मोटरसाइकिल ने पैदल चल रहे बुजुर्ग व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी।

इस हादसे में बुजुर्ग व्यक्ति घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद यातायात पुलिस के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को प्राथमिक उपचार प्रदान किया। पुलिस की इस संवेदनशीलता और तत्पर कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की हैं।

Related posts

पटनासिटी में छात्राओं के साथ छेड़खानी

महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने जमालपुर थाना का वार्षिक निरीक्षण किया

error: