बिहार

डांडिया धमाल में भोजपुरी अभिनेता-अभिनेत्री संग थिरकेंगे लोग

पटना सिटी, न्यूज क्राइम 24। आगामी नवरात्रि के अवसर पर माँ की आराधना के साथ डांडिया धमाल का आयोजन गोप सेलिब्रेशन हॉल, हाजीगंज में भव्य रूप से किया जा रहा है. जिसमें पटना सिटी के दर्जनों विद्यालयों के बच्चे ग्रुप डांडिया प्रतियोगिता में प्रतिभागी के रूप में भाग लेंगे एवं ओपन डांडिया कम्पटीशन भी होगा।

कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए आयोजनकर्ता रामजी योगेश, अंजू सिंह, डॉ. विनोद अवस्थी, नूपुर मारवाड़ी, शम्मी रोहतगी और अमित खत्री ने बताया कि शौर्य भारत वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा पहली बार 20 अक्टूबर को डांडिया धमाल में लोग उमंग और जोश के साथ धमाल मचाएंगे। वहीं कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 50 वर्ष की महिलाओं का ग्रुप डांडिया कम्पटीशन में डांडिया संग थिरकेंगी।

इस कार्यक्रम में स्पेशल गेस्ट के रूप में आई.पी.एस. विकास वैभव, भोजपुरी एक्टर सह निदेशक दीप श्रेष्ठ, भोजपुरी अभिनेत्री पिंकी सिंह समेत कई समाजसेवी व राजनितिक लोग शामिल होंगे. कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण लकी ड्रा में चांदी के सिक्के व कई आकर्षक पुरस्कार होंगे. वहीं बेहतर प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। इस मौके पर संजीव सिन्हा, करण कुमार विक्की, मनोज केशरी समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Related posts

शिक्षक दिवस पर विधायक को छात्र ने भेंट किया गुलाब

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बिना विकसित भारत संभव नहीं

बिहार में बनेगा शिक्षक प्रशिक्षण विश्वविद्यालय, शिक्षा विभाग और Google के बीच हुआ MoU

error: