बिहार

सर्वमंगला मंच में नुक्कड़ नाटक “डेंगू से बचें” के माध्यम से लोगों को किया गया जागरूक

फुलवारीशरीफ, अजित। सर्वमंगला सांस्कृतिक मंच के साप्ताहिक नुक्कड़ नाटक की श्रृंखला में महेश चौधरी लिखित एवं मिथिलेश कुमार पांडे निर्देशित नाटक “डेंगू से बचें” की प्रस्तुति दी गई।

नाटक की शुरुआत करण कुमार के स्वरबद्ध गीत “मच्छर न काटे ऐसा उपाय करो, अगर डेंगू बुखार हो जाय तो उसका इलाज करो, बकरी का दूध पिओ, पपीता, किवि खाओ मेरे भाई हो, गिलोय उबाल कर जूस पियो……” से की गई।

Advertisements
Ad 1

कार्यक्रम के माध्यम से दर्शकों को बरसात के समय डेंगू के मच्छरों के पनपने और मच्छर काटने से होने वाली बीमारियों के प्रति जागरूक किया गया. नाटक में यह संदेश दिया गया कि डेंगू से बचाव के लिए सावधानी रखना बेहद जरूरी है. मच्छर से बचने के लिए फुल बाजू कपड़े पहनें, रात में मच्छरदानी का उपयोग करें, घर के अंदर या आसपास पानी जमा न होने दें, बच्चों को बाहर भेजने से पहले मच्छर भगाने वाला क्रीम लगाएं, फौगिंग करें और खिड़की-दरवाजों में मच्छरजाली लगवाएं।

यदि डेंगू बुखार हो जाए तो पेट में दर्द, जोड़ों में दर्द, उल्टी, दस्त, ब्लड प्रेशर कम होना, कम पेशाब या सांस लेने में दिक्कत होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना आवश्यक है। नाटक में मिथिलेश कुमार पांडे कामेश्वर प्रसाद, महेश चौधरी, राहुल, सौरभ, करण, आमिर, देवदर्शन, सक्षम और अल्फिशा ने अपनी भूमिकाओं से दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।

Related posts

यात्री सुविधा दिवस 2026 पर पटना एयरपोर्ट में हुए विविध आयोजन, यात्रियों का हुआ विशेष स्वागत

वंचितों को वरीयता’ के प्रधानमंत्री के विजन को व्यवहार में बदलेगा सहयोग-सह-जनकल्याण शिविर : विजय कुमार सिन्हा

बिहार में जन्म-मृत्यु पंजीकरण को दुरुस्त करने की बड़ी पहल, यूनिसेफ-यूएनईएससीएपी के साथ कार्यशाला आयोजित

error: