बिहार

बंधक बनाकर प्रेमी जोड़े को लोगों ने पीट कर किया घायल!

जमुई(मो० अंजुम आलम): जमुई लव मैरेज शादी करने पर एक प्रेमी जोड़े को आक्रोषित लोगों के द्वारा पीटकर घायल करने का मामला प्रकाश में आया है। दोनों घायल प्रेमी जोड़े का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। मामला शहर के न्यू टोला बिहारी से का है। बताया जाता है कि लक्ष्मीपुर प्रखंड के हिरंबा गांव निवासी महेश तांती का 20 वर्षीय पुत्र सनोज कुमार जो फिलहाल जमुई शहर के न्यू टोला बिहारी मोहल्ले स्थित अपने ननिहाल में रहता है और उसी के आस पास अपने एक रिश्तेदार के यहां सिकंदरा प्रखंड क्षेत्र के बाली गांव निवासी शंकर तांती की 20 वर्षीय पुत्री अंजू कुमारी भी रह रही थी।

इसी दौरान दोनो के बीच प्यार हो गया। और दोनों ने एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खाते हुए शुक्रवार को मंदिर में शादी रचा लिया। जब सनोज पूजा को अपनी पत्नी बनाकर अपने ननिहाल शुक्रवार कि शाम शहर के न्यू टोला बिहारी लाया तो स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और शुक्रवार की रात प्रेमी जोड़ी को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम के द्वारा दोनों प्रेमी जोड़े को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया और घटना की जांच पड़ताल में जुट गई।

Related posts

महिला की हत्या का खुलासा : जमीन के सौदे की रंजिश में पत्नी को मार डाला, तीन आरोपी गिरफ्तार!

साइबर क्राइम थाने का उदघाटन : सुश्री अंकिता शर्मा

फुलवारी में विक्रम विधायक सिद्धार्थ शर्मा का पूर्व वाहन चालक की गोली मारकर हत्या!

error: