बिहार

प्राचीन सती सावित्री सत्यवान मंदिर समिति के लोगों ने पेसू के महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

पटना, न्यूज़ क्राइम 24। पटनासिटी के रानीपुर बभनगामा में प्राचीन सती सावित्री सत्यवान मंदिर के लिए विद्युत आपूर्ति एवं पॉल को लेकर व्यवस्था करने हेतु सती सावित्री सत्यवान स्मृति मंदिर जिर्णोद्धार को लेकर पटना पेसू के महाप्रबंधक मुर्तुजा हलाल को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर समिति के संरक्षक रामजी योगेश एवं कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व पार्षद अवधेश सिंहा ने हर समस्या से अवगत कराया। वहीं पेसू महाप्रबंधक मुर्तुजा हलाल ने सहमति जताते हुए पटना सिटी के कार्यपालक अभियंता को कारवाई हेतु आवश्यक निर्देश दिया और कहा कि सती सावित्री सत्यवान की स्मृति में लगने वाले मेला के पूर्व बिजली की व्यवस्था को जल्द से जल्द ठीक करा देंगे।

Related posts

प्रधानमंत्री के संभावित वैशाली दौरे को लेकर तैयारियां तेज

छठ महापर्व को लेकर गंगा घाटों पर तैयारियां तेज, एसडीओ कशिश बक्शी ने किया निरीक्षण

श्री चैतन्य मंदिर में 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा के साथ होगा अन्नकूट महाप्रसाद वितरण