बिहार

पलंगा हाई स्कूल मैदान रावण दहन के लिए उमड़ा जन सैलाब

फुलवारी शरीफ, अजीत। फुलवारी शरीफ प्रखंड के परसा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत पलंगा हाई स्कूल मैदान में विजयदशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया. विजय दशमी के उपलक्ष्य पर प्रखण्ड मुख्यालय से दस किलोमीटर दूर गंज पर खडीहा के पास पलंगा हाई स्कूल मैदान में नवयुवक क्लब पलंगा की ओर से रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन फुलवारी शरीफ में धूमधाम से संपन्न हो गया.यहां हाई स्कूल मैदान पर वैदिकमंत्रोच्चारण के साथ भगवान श्रीराम की आरती उतारने के बाद भगवान श्रीराम ने रावण सहित मेघनाद व कुंभकरण के पूतलों पर बाणों से प्रहार किया तो एक के बाद एक तीनों पूतले धूं-धूं कर जल उठे.

करीब दस मिनट की आतिशबाजी के बीच अंहकार के प्रतिक रावण के पूतले सहित मेघनाद व कुंभकरण के पूतले धराशाही हो गए. इस दौरान उपस्थित दर्शकों ने भगवान श्रीराम के जयकारों से वातावरण को गूंजायमान कर दिया. फुलवारी शरीफ प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष एवं सकरैचा पंचायत के मुखिया मंटू कुमार यादव ने बताया कि यहां नवयुवक क्लब पलंगा की ओर से रावण दहन कार्यक्रम का भव्य का आयोजन किया गया जिसमें करीब 35 से 40 फीट तक के रावण मेघनाथ व कुंभकरण के पुतले बनाए गए थे. परसा बाजार थाना अध्यक्ष रानी कुमारी दलबल के साथ वहां विधि व्यवस्था संचालन में मौजूद रही .

Related posts

न्यूज़ क्राइम 24 खबर का असर : पार्षद ने लिया संज्ञान, सड़क और जलजमाव की समस्या के समाधान का आश्वासन

विधायक देवंती यादव ने जगाया देशप्रेम का जज्बा, हर घर तिरंगा लगाने का किया आह्वान

गन्ना विस्तार अभियान के तहत दरभंगा जिले के 24,215 किसानों ने प्राप्त की गन्ना आईडी

error: