बिहार

राम कृष्ण नगर थाना में होली को लेकर शांति समिति की बैठक

फुलवारी शरीफ, अजित मंगलवार को पटना के रामकृष्ण नगर थाना में पुलिस और पब्लिक के बीच सौहार्द पूर्ण माहौल देखा गया. दरअसल थाना में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई थी. इस बैठक में पहुंचे लोगों ने थाना अध्यक्ष और अन्य पुलिसकर्मियों के साथ रंग अबीर लगाकर शांतिपूर्वक होली खेली और लोगों से इसी तरह शांतिपूर्वक होली खेलने का अपील किया. लोगों को संदेश दिया गया कि पुलिस को पूरा सहयोग करें और शांति और सौहार्द के माहौल में होली का त्यौहार मनाया जाए.

थाना अध्यक्ष राम अवधेश सिंह ने बताया कि बैठक में उपस्थित लोगों से होली का त्योहार शांति पूर्वक हर्सोउल्लास के साथ मनाने का आग्रह किया गया. पर्व पर हुड़दंग मचाने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होने कहा कि शराब को लेकर सतर्क रहना है. ब्रेथ एनलाईज़र मशीन के साथ जगह जगह सड़क पर चेकिंग लगाने का आदेश है. किसी भी तरह की सूचना मिले या असामाजिक गतिविधि करते हुए कुछ लोगों के बारे में जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को खबर करें.

Related posts

फाइलेरिया से लड़ते-लड़ते जागा गांव, अब दूसरी बीमारियों को मिटाने में भी समुदाय बनेगा साथी

शिक्षक संवाद में “शिक्षक सेना” के गठन का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

सन 1818 से निकल रही माता की डाली खप्पड़ पूजा में उमड़ा हजारों श्रद्धालुओं का आस्था का जनसमुद्र

error: