बिहार

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक

पटना सिटी, न्यूज़ क्राइम 24। दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर सोमवार को चौक थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न स्थानों पर हो रहे दुर्गा पूजा के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। इस मौके पर मुख्य रूप से नवनियुक्त थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार एवं सर्किल इंस्पेक्टर गौरी शंकर गुप्ता मौजूद थे। वहीं दशहरा पूजा से जुड़े समिति के लोगों को दिशा-निर्देश दिया गया। जिसमे बताया गया की लाइसेंस लेना अनिवार्य रहेगा और डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। वहीं पुलिस गस्ती के साथ असमाजिक तत्व पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।

Advertisements
Ad 1

बैठक का संचालन शांति समिति के सदस्य रामजी योगेश ने किया। इस मौके पर पटना के पूर्व उप महापौर संतोष मेहता, अंजू सिंह, प्रफुल पांडे, हरिमोहन यादव, डॉ राजीव गंगोल, डॉ विनोद अवस्थी, समाजसेवी शशि शेखर रस्तोगी, राजेश शुक्ला उर्फ टिल्लू, शशिकांत शुक्ला, ओमप्रकाश पासवान, विनय कुमार उर्फ बिट्टू चंद्रवंशी, मोहम्मद आफताब, संजीव सिन्हा, डिंपल बसोतिया, संजीव यादव, शम्मी कपूर, मानस कपूर, राजेश कुमार, संजय यादव, दया सिंह, रामनारायण सिंह, सनी यादव, नवल किशोर सिन्हा, आलोक रंजन, संजय यादव, राकेश यादव सहित अन्य शांति समिति के सदस्य एवं पूजा कमेटी के लोग उपस्थित थे।

Related posts

एयर चीफ मार्शल अमन प्रीत सिंह तख्त पटना साहिब नतमस्क हुए

जहानाबाद में जनता दरबार : एसपी ने सुनीं 24 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

अमीर-ए-शरीअत का ईद संदेश : इंसानियत, न्याय और शांति की अपील

error: