बिहार

पुलिस और जनता के बीच शांति समिति की बैठक

पटनासिटी(न्यूज क्राइम 24): बीते दिन बाईपास थाना क्षेत्र मे पुलिस-प्रशासन और स्थानीय लोगों के बीच जमकर नोकझोंक और चाय दूकानदार को गिरफ्तार कर जेल भेजने के मामले मे आज बाईपास थाना परिसर मे थानाध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व मे पुलिस और जनता के बीच शांति समिति की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में लोगों ने कहा की इस तरह की घटना दुबारा ना हो इसके लिये सभी ने अपनी-अपनी बातों को रखा। कहा कि पुलिस-पब्लिक बैठक करने का मुख्य मकसद पुलिस व पब्लिक के बीच संबंधों को और ज्यादा मजबूत करना है।

ज्ञात हो की बाइपास थाना के मथनीतल नीमतल चाय दूकानदार टिंकू को पकड़ने के लिये पुलिस गई थी, तभी वहां मौजूद लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। पुलिस जबरन दुकानदार और उसकी मां को जिप्सी में लेकर जाने लगी तो गुस्साए लोगों ने पथराव करना शुरु कर दिया।जिसको देखते हुए और भी आसपास के लोग काफ़ी संख्या मे जुट गए और पुलिस का जमकर विरोध किया।

Advertisements
Ad 1

जिसके बाद आक्रोषित लोगों को नियंत्रण करने के लिये पुलिस को भी लाठीचार्ज करना पड़ा और तब से लेकर अभीतक लोगों को पुलिस के प्रति खासा आक्रोश देखा जा रहा हैं। इसी आक्रोश को शांत करने और फिर से पुलिस-पब्लिक के बीच अच्छे संबंध बनाने को लेकर थाना परिसर मे बैठक कर हर संभव मदद करने की अपील की।

Related posts

केंद्र सरकार ने कई राज्यों के राज्यपाल बदले, बिहार को मिला नया राज्यपाल

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, सीएम नीतीश कुमार सहित एनडीए के सभी पांच उम्मीदवारों ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरा‎

होली के जश्न में हादसा : हर्ष फायरिंग में एक की मौत, दूसरा घायल

error: