पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) पटना सिटी स्थित गिरिराज उत्सव पैलेस में अनुमंडल शांति समिति के बैनर तले पटना सिटी के पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी सत्यम सहाय का विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ समाजसेवी राजेश बल्लभ उर्फ मुन्ना यादव की ओर से किया गया। समारोह में पटना सिटी के विभिन्न सामाजिक एवं जनप्रतिनिधियों ने सत्यम सहाय को उनके कुशल कार्यशैली, आत्मीय व्यवहार और सफल कार्यकाल के लिए सम्मानित किया। वहीं, पटना सिटी के नवनियुक्त अनुमंडल पदाधिकारी कशिश बख्शी का भी स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राजेश बल्लभ उर्फ मुन्ना यादव ने कहा कि सत्यम सहाय ने अपने कार्यकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण कार्य किए। उन्होंने सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और जरूरतमंद लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास किया। सत्यम सहाय ने समारोह में उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पटना सिटी में उनका कार्यकाल उनके लिए हमेशा यादगार रहेगा। उन्होंने अपने कार्यकाल को ‘स्वर्णिम काल’ बताते हुए कहा कि यहां मिले स्नेह और सम्मान को वह आजीवन याद रखेंगे। इस अवसर पर एएसपी राज किशोर सिंह, राकेश बल्लभ उर्फ डब्बू यादव, चुन्नू चंद्रवंशी, विजय कुमार यादव, बलराम चौधरी, रवि शंकर प्रीत, अंजू शर्मा, विजय कुमार सिंह, संजय अलबेला, राजेश पांडेय, संतोष शर्मा, प्रफुल्ल पांडे, रव्यांशु प्रीत, विजय कृष्ण, उत्कर्ष दीप सहित बड़ी संख्या में सामाजिक प्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
