बिहार

पटना में यातायात पुलिस का विशेष अभियान : 9 ई-रिक्शा जब्त, 11 वाहनों से ₹17,500 जुर्माना वसूला

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) सड़क सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पटना यातायात पुलिस ने रविवार की संध्या इस्कॉन टेंपल, सिटी सेंटर और जीपीओ गोलंबर के नीचे विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 9 ई-रिक्शा को जब्त किया गया। जब्त किए गए ई-रिक्शा को डाकबंगला चौराहे के समीप यातायात संचालन में लगाया गया, ताकि सड़क पर जाम की स्थिति कम हो और राहगीरों एवं वाहन चालकों को सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

इसके अलावा नियमों की अनदेखी करने वाले 11 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ₹17,500 का चालान काटा गया। पटना यातायात पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि वे सड़क पर चलते समय यातायात नियमों का पालन करें। पुलिस ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा और शहर में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Related posts

तेजस्वी यादव ने सृजन घोटाले को लेकर सरकार पर साधा निशाना, 5500 करोड़ के हिसाब का उठाया सवाल

कांवरिया भक्तों की सेवा में स्वयं जुटे नित्यानंद राय, सेवा और समर्पण की पेश की मिसाल

जनसुनवाई में मंत्री लेशी सिंह एवं सुनील कुमार ने सुनीं आमजनों की समस्याएं

error: