बिहार

पटना की शिक्षिका नीतू शाही को ‘पर्यावरण संरक्षण मित्र अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया

फुलवारीशरीफ, अजित। बिहारी एक पहचान संस्थान के द्वारा आयोजित बिहार प्राइड अवार्ड 2025 के अंतर्गत शिक्षिका एवं समाजसेविका नीतू शाही को ‘पर्यावरण संरक्षण मित्र अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया. यह भव्य कार्यक्रम 31 अगस्त 2025 को रामकृष्णा नगर, पटना स्थित वैदिक विल्ला मैरिज हॉल में आयोजित किया गया।

नीतू शाही ने शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान दिया है. उन्होंने लंबे समय से विद्यालयों, सामाजिक संस्थानों और स्थानीय समुदायों के सहयोग से वृक्षारोपण अभियान चलाए और हरित पर्यावरण के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाई है. इसके अलावा, बेटियों की शिक्षा को प्रोत्साहित करना, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु हस्तकला प्रशिक्षण, निःशुल्क रक्तदान अभियान और अन्य सामाजिक कार्यों में भी वे सक्रिय रही हैं।

बिहार प्राइड अवार्ड के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहारी भइया ने बताया कि यह अवॉर्ड उन विभूतियों को समर्पित है, जिन्होंने अपने प्रयासों से समाज को नई दिशा दी और प्रेरणास्रोत बनकर परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त किया है। समारोह में पूरे बिहार से शिक्षा, खेल, कला और सामाजिक कार्यों में योगदान देने वाले प्रतिष्ठित व्यक्ति उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यक्रम को और भी प्रेरणादायक बनाया।

Related posts

जमीन एवं आवास बचाओ संघर्ष मोर्चा ने निकाला शांतिपूर्ण आक्रोश मार्च, आशियाना बचाने की उठाई आवाज

पटना में वनवासी कल्याण आश्रम का युवा सम्मेलन, शिक्षा और सेवा से युवाओं को जोड़ने पर जोर

पीएम मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं से की मुलाकात

error: