बिहार

पटनासाहिब : 100 दिन बाद दफ्तर पर चर्चा, विपक्ष- सत्ता आमने-सामने

पटनासिटी, रॉबीन राज। बिहार विधानसभा चुनाव के 100 दिन पूरे होने के साथ ही पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र में विधायक कार्यालय को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है। विधायक रत्नेश कुशवाहा के 100 दिन पूरे होने पर जहां विपक्ष ने स्थायी कार्यालय नहीं खुलने पर सवाल उठाए, वहीं सत्तापक्ष ने स्पष्ट किया है कि कार्यालय शीघ्र ही जनता के लिए उपलब्ध होगा। कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी शशांत शेखर ने बयान जारी कर कहा कि 100 दिन बीत जाने के बाद भी पटना साहिब में विधायक का स्थायी कार्यालय नहीं होना चिंताजनक है। उन्होंने कहा, “कार्यालय केवल एक कमरा नहीं, बल्कि जनता और जनप्रतिनिधि के बीच विश्वास का सेतु होता है। उन्होंने कंगन घाट स्थित अपने छोटे कार्यालय को अस्थायी रूप से जनता के कार्यों के लिए उपलब्ध कराने की पेशकश भी की। साथ ही उन्होंने विधायक से पहले 100 दिनों का रिपोर्ट कार्ड सार्वजनिक करने की मांग की।

Advertisements
Ad 1

वहीं भारतीय जनता पार्टी पटना महानगर के मीडिया प्रभारी प्रदीप काश ने विपक्ष के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र में विधायक कार्यालय राजा बाबू का लेन (श्री श्याम बाबा मंदिर चौक) में खोला जा रहा है। वर्तमान में आंतरिक सज्जा का कार्य चल रहा है और होली पर्व के बाद इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। भाजपा की ओर से यह भी कहा गया कि स्थायी कार्यालय नहीं होने के बावजूद विधायक रत्नेश कुशवाहा लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं और विभिन्न कार्यक्रमों व जनसमस्याओं के समाधान में भागीदारी निभाते रहे हैं।

Related posts

20 वर्ष पुराने हत्याकांड में दो दोषियों को आजीवन कारावास

बिहार में आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

बिहार में दो सहकारी चीनी मिलों की स्थापना के लिए NFCSF के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

error: