बिहार

पटना पुलिस का ‘ऑपरेशन मुस्कान’ : 61 गुम मोबाइल बरामद, वास्तविक मालिकों को सौंपे

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मुस्कान’ अभियान के तहत पटना पुलिस ने एक और महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी, पटना के नेतृत्व में पुलिस ने 61 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे।

पुलिस के अनुसार, 15 सितंबर 2026 को पटना पश्चिम क्षेत्र में बरामद किए गए 61 मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 15 लाख 50 हजार रुपये है। आवश्यक सत्यापन के बाद सभी मोबाइल उनके वास्तविक धारकों को विधिवत सुपुर्द किए गए।

पुलिस के मुताबिक, ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत पिछले दो महीनों में अब तक कुल 304 गुम या खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं और उन्हें उनके वास्तविक धारकों को सौंपा गया है। पटना पुलिस के इस अभियान से मोबाइल फोन खोने वाले लोगों को राहत मिली है। अभियान का उद्देश्य गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी कर उन्हें उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाना है।

Related posts

क्षमा और आत्मशुद्धि के संकल्प के साथ पर्युषण महापर्व का विधिवत समापन

इलाज से पहले सुरक्षा का संकल्प : एम्स पटना में मेडिकल इंटर्न्स को मिला ‘पेशेंट सेफ्टी’ का प्रशिक्षण

आलमगंज थाना का वार्षिक निरीक्षण, नगर एसपी पूर्वी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

error: