बिहार

सत्तापक्ष के इशारे पर मुद्दों से ध्यान भटकाने के दृष्टिगत ही पप्पू और प्रशांत किशोर तेजस्वी पर अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं : एजाज अहमद

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के नेता एजाज अहमद ने कहा कि जिसको सत्ता पक्ष से सवाल पूछने से डर लगता है, वही लोग भाजपा के इशारे पर मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव पर अनर्गल प्रलाप कर रहे है । और सरकार की नजर में स्वयं को इस तरह से प्रस्तुत कर रहे हैं जिससे कि तेजस्वी जी सरकार को जो आइना दिखा रहे हैं और सरकार की कमियों को जो सामने ला रहे हैं उस पर चर्चा ना हो। इन्होंने कहा कि पप्पू और प्रशांत अपने व्यक्तिगत हित में अनर्गल बातें कर ध्यान भटका सके। और बाद में सरकार से इसकी कीमत वसूल कर सके यही लोगों इन दोनों की सोच है और इसी के आधार पर सत्तापक्ष के कहने पर तेजस्वी जी पर पप्पू यादव और प्रशांत किशोर हमलावर है, जो दिख भी रहा है।

एजाज ने आगे कहा कि ये बात सबको पता है की नेता प्रतिपक्ष अपने कर्तव्यों का बखूबी और ईमानदारी से निर्वहन कर रहे हैं और सरकार को हर उस मुद्दे पर बेचैन किए हुए हैं जिन मुद्दों पर सरकार आम जन के बीच कोई काम करती हुई दिखाई नहीं दे रही है। तेजस्वी जी ने बिहार की जनता के हितों में चाहे नौकरी और रोजगार का मामला हो, चाहे बिहार में बढ़ते अपराध का मामला हो या बाढ़ की विभीषिका 45 लाख के करीब बाढ़ पीड़ितों को न्याय दिलाने का मामला हो तेजस्वी जी ने हमेशा आवाज उठाने का कार्य किया है। और उनके आवाज उठाने पर सत्तापक्ष जवाब नहीं दे पा रही है, इसी कारण से सत्ता पक्ष को बेचैनी है। और सत्ता पक्ष को जब लग रहा है की तेजस्वी जी के सवालों से हम घिर गए हैं, तो अपने प्रोक्सी को इस काम के लिए लगा दिया है की वह तेजस्वी जी के खिलाफ वैसी भाषा इस्तेमाल करें जिससे समाज में उन्माद का माहौल खड़ा हो लेकिन सत्ता पक्ष इस बात को भूल रहा है कि वह जिन दो प्रोक्सी नेताओं को तेजस्वी जी के खिलाफ बोलने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं उससे सरकार की किरकिरी हो रही है और लोग यह कहने लगे हैं कि इस तरह के लोग विपक्ष के धार को कमजोर करना चाहते हैं । और सरकार घिर जाने से इन प्रोक्सी के माध्यम से सरकार स्वयं को बचाने के उपाय में लगी है,लेकिन अब यह सरकार बचने वाली नहीं है। प्रशांत किशोर और पप्पू यादव तेजस्वी जी के ख़िलाफ़ वैसी भाषा इस्तेमाल कर रहे हैं, जो कहीं से उचित नहीं है।

एजाज ने आगे कहा कि हां हम सभी को इस बात का फखर है कि हमारे नेता लालू प्रसाद जी के बेटा है, लालू जी की तरह ही विचारों पर टिके रहकर उनके संकल्पो को आगे बढ़ा रहे हैं और जो लालू जी का संकल्प रहा है कि किसी भी कीमत पर उन शक्तियों से समझौता नहीं करेंगे जो देश के संविधान और गंगा जमुना संस्कृति को कमजोर करना चाहते हैं। और कभी भी सत्ता या स्वार्थ के लिए किसी तरह का समझौता लालू जी ने नहीं किया है और सामने से खड़े होकर भाजपा और सांप्रदायिक शक्तियों और उनको सहयोग करने वालों को बेनकाब करके मजबूती से जवाब दिया है ,जिसके कारण हर तरह की कठिनाइयों और झंझावात लालू जी और तेजस्वी जी झेल रहे है । जिस तरह से केंद्र सरकार ने एजेंसियों के माध्यम से लालू जी को झुकाने का प्रयास किया। लेकिन इसके विपरीत और मजबूती से लालू जी और तेजस्वी जी जनता के हित में मुद्दों के साथ सरकार के खिलाफ हमेशा खड़े रहे और कभी भी देश के संवैधानिक व्यवस्था को समाप्त करने वाली शक्तियों से समझौता नहीं किया।

जो लोग हमेशा समझौतावादी राजनीति किये हैं वही लोग तेजस्वी जी के खिलाफ अनाप-शनाप बातें कर रहे हैं और उनको बिहार में बाढ़ पीड़ितों और बढ़ते अपराध से कोई मतलब नहीं इनको जिस काम के लिए सत्तापक्ष ने चाहा उसके अनुसार खेलने लगे है । ये लोग तेजस्वी फोबिया में अनाप-शनाप बातें करते हैं। जो लोग तेजस्वी जी पर सवाल खड़ा कर रहे हैं उनको इस बात का भी जवाब देना चाहिए कि वह सत्तापक्ष का प्रोक्सी बनकर जनता का कितना भला करेंगे। तेजस्वी जी पर हमला करके भाजपा और सत्ता पक्ष को मदद पहुंचाने की राजनीति करने वाले ही इस तरह की अनर्गल भाषा इस्तेमाल कर रहे हैं। बिहार की जनता ऐसे लोगों को जान और पहचान चुकी है और उन लोगों का राजनीति का एजेंडा ही लालू और तेजस्वी का विरोध करके और उनके खिलाफ वैसी भाषा बोल कर अपनी पहचान बनाए रखने की है

ऐसे लोगों ने ही सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्ष शक्तियों की धारा को कमजोर करने की रही है। जिस सामाजिक न्याय की धारा के नेतृत्वकर्ता पर ये लोग हमलावर हैं वो बिहार की राजनीति की घुरी है। लालू जी और तेजस्वी जी के प्रति जनता का विश्वास और समर्थन को कोई चाहकर भी समाप्त नहीं कर सकता है ,चाहे जितना भी दुश्मनी में जहरीले बोल बोले, बिहार की जनता लालू जी के विचार और तेजस्वी जी के कार्य को पसंद करती हैं ,क्योंकि तेजस्वी जी ने सत्ता और विपक्ष में रहते हुए भी नौकरी ,रोजगार और बिहार की जनता के हित में संघर्ष और आंदोलन के माध्यम से लोगों के दिलों में जगह बनायी है, जब भाजपा और एनडीए सामने से मुकाबला नहीं कर पा रही है ऐसे प्रोक्सी नेताओं का समर्थन लेकर माहौल बनाने का कार्य कर रही है लेकिन तेजस्वी जी का ये लोग कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे क्योंकि बिहार की जनता उन पर विश्वास करती है।

Related posts

दरभंगा में एनडीए प्रत्याशी सर्वेश सिंह और डॉ. घनश्याम राय ने दाखिल किया नामांकन, आशीर्वाद सभा में संजय सरावगी समेत एनडीए नेता-कार्यकर्ता जुटे

घर में सांप भगाने के दौरान युवक को डंसा, एम्स में चल रहा इलाज

छपरा से रोहिणी को लोकसभा भेजेंगे मामा साधु यादव, बोले- चुनाव लड़ेंगी तो पूरा समर्थन रहेगा

error: