बिहार

पटना पुलिस का कड़ा पहरा: यातायात पोस्ट का औचक निरीक्षण, सख्त कार्रवाई

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) पुलिस अधीक्षक यातायात अपराजित पटना के निर्देश पर लगातार यातायात पोस्टों का औचक निरीक्षण जारी है। इस क्रम में पुलिस अधीक्षक यातायात ने संबंधित पुलिस उपाधीक्षक एवं ओपी प्रभारी के साथ भ्रमण करते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण पोस्टों का निरीक्षण किया। कल (24 सितंबर 2025) एवं शुक्रवार (25 सितंबर 2025) को बोरिंग रोड चौराहा, IT गोलंबर, बोरिंग कैनाल रोड, राजपुर पुल, सर्कुलर गोलंबर, राजेंद्र चौक, चिड़ियाखाना गेट नंबर 2, चितकोहरा गोलंबर, एयरपोर्ट गेट, पुनाइचक आदि पोस्टों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान कुछ पोस्टों पर पुलिसकर्मी एवं पदाधिकारी अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित पाए जाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। पिछले एक सप्ताह में लापरवाही एवं ड्यूटी से अनुपस्थिति के आरोप में 1 पदाधिकारी (ASI) को निलंबित किया गया है। इसके अलावा 3 पदाधिकारी एवं 7 पुलिसकर्मियों का वेतन धारण कर “No Work No Pay” के आधार पर एक दिन का वेतन काटा गया। पुलिस अधीक्षक यातायात ने कहा कि शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए यह कदम आवश्यक है और भविष्य में भी किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related posts

बिहपुर की रेल सुविधाओं को लेकर ECR महाप्रबंधक से हुई महत्वपूर्ण चर्चा, कई मांगों पर बनी सहमति

बिहार में निर्माणाधीन ROB परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, रेलवे से जुड़े लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण पर जोर

मिट्टी के गणपति बनाकर छात्राओं ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

error: