बिहार

महिला सुरक्षा के लिए पटना पुलिस सक्रिय, शक्ति दल ने चलाया विशेष अभियान

पटना, रॉबीन राज। वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना के दिशा-निर्देशन में महिलाओं के सशक्तिकरण और सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पटना पुलिस द्वारा “शक्ति दल” का गठन किया गया है। इसी क्रम में मंगलवार की संध्या में नगर पुलिस अधीक्षक (मध्य) दीक्षा के नेतृत्व में शक्ति दल द्वारा पटना के प्रमुख भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों — बोरिंग रोड, मरीन ड्राइव, श्रीकृष्णापुरी एवं दीघा में विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान शक्ति दल की महिला पदाधिकारियों ने छात्राओं एवं महिलाओं से संवाद स्थापित किया तथा महिला सुरक्षा, उनके अधिकारों और आत्मनिर्भरता को लेकर जागरूक किया। महिलाओं को यह संदेश दिया गया कि वे अपनी समस्याओं को लेकर संकोच न करें और निर्भय होकर पुलिस से संपर्क करें।

पटना पुलिस की ओर से महिलाओं, छात्राओं और बच्चियों से अपील की गई है कि यदि वे किसी भी प्रकार की समस्या या असुरक्षा महसूस करें तो शक्ति दल के हेल्पलाइन नंबर — 9296598170 या 9296580210 पर संपर्क कर सकते हैं। उनकी पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी तथा उन्हें उचित मार्गदर्शन और सहायता प्रदान की जाएगी।

Related posts

गश्ती के दौरान ASI को मारी गोली DMCH में इलाज जारी

प्रधानमंत्री के संभावित वैशाली दौरे को लेकर तैयारियां तेज

छठ महापर्व को लेकर गंगा घाटों पर तैयारियां तेज, एसडीओ कशिश बक्शी ने किया निरीक्षण