बिहार

पटना हाईकोर्ट द्वारा जातीय गणना पर फैसला बिहार की जनता की जीत एवं भाजपा की नीति हुई ध्वस्त : जदयू

पटनासिटी(न्यूज क्राइम 24): हाजीगंज स्थित अरोड़ा हाउस में पटना महानगर जदयू द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस संवाददाता सम्मेलन में पटना महानगर अध्यक्ष आसिफ कमाल ने कहा कि जातीय जनगणना में पटना हाई कोर्ट का फैसला बिहार की जनता की जीत एवं अतिपिछड़ों, पिछड़ों, शोषित एवं वंचितों के विरोधी भाजपा की हार है। जाति जनगणना होने के बाद बिहार के लोगों की स्थिति का पता चलेगा एवं विकास के रास्ते खुलेंगे और लोगों को योजनाओं का भी लाभ उचित रूप से मिल पाएगा। इस कंफ्रेस में पटना महानगर के प्रवक्ता अनंत अरोड़ा ने कहा कि जातीय जनगणना पर हाई कोर्ट का फैसला स्वागत योग्य एवं धन्यवाद देते हैं एवं यह न्याय के साथ विकास की जीत है।

इस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पटना महानगर उपाध्यक्ष राजकुमार पटेल ने कहा कि 1931 मैं अंग्रेज के जमाने में जातीय गणना हुई थी तब से अब तक कभी भी जनगणना नहीं हुआ और अब जो बिहार सरकार के द्वारा जो जनगणना होंगे उसे कई मिथक टूटेंगे कई भ्रांतियां हटेंगी तब सभी को हिस्सेदारी भिन्न-भिन्न लोगों को मिलेगी साथ में पटना महानगर के महासचिव विक्की निषाद ने कहा कि जिस तरह से भाजपा के इशारों पर यूथ फॉर इक्वलिटी संस्था के संस्थापक प्रोफेसर संगीत कुमार रागिनी जातीय गणना के खिलाफ अपील दायर किया यह सिर्फ कार्ड की जनता का अन्य योजनाओं एवं राजनीति से वंचित रखना ही भाजपा का मकसद था।

इस संवाददाता सम्मेलन में पटना महानगर जदयू अध्यक्ष आसिफ कमाल,प्रवक्ता अनंत अरोड़ा,उपाध्यक्ष राजकुमार पटेल,महासचिव विक्की निषाद,उपाध्यक्ष रामप्रवेश सिंह, महासचिव प्रवीण चौधरी, उपाध्यक्ष गुड्डू पाठक, गुरु गोविंद सिंह सेक्टर अध्यक्ष संजीव कुशवाहा, कोषाध्यक्ष मनोज कुशवाहा, मोहम्मद मिस्टर आदि जदयू के नेता उपस्थित रहे।

Related posts

सर्वोच्च न्यायालय ने न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु 61 वर्ष करने पर विचार करने का निर्देश दिया

फुलकाहा मॉडल स्कूल में वित्तीय अनियमितता का आरोप, जनप्रतिनिधियों ने जांच की उठाई मांग

भाजपा विपक्षी दलों के कार्यालय के सामने हुडदंग और मार पिटाई से संवैधानिक अधिकार को कुचलना चाहती है : एजाज अहमद

error: