क्राइमताजा खबरेंबिहार

पटनासिटी : श्राद्ध कर्म में चली गोली, हलवाई की मौत

पटनासिटी, रॉबीन राज। राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला पटना सिटी के मेहंदीगंज थाना क्षेत्र का है, जहां सोमवार रात श्राद्ध कर्म के दौरान दो पक्षों में विवाद हुआ, जो झड़प और गोलीबारी में बदल गया। इस फायरिंग में एक हलवाई मनीष कुमार को गोली लग गई, जिसे नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक को गर्दन में गोली लगी थी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी हुई है। लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से दहशत का माहौल बना हुआ है।

Related posts

अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन पर प्रभावी रोक के लिए बिहार खनिज नियमावली में संशोधन को मंत्रिपरिषद की स्वीकृति

राजधानी में दिनदहाड़े छात्र की गोली मारकर हत्या!

छठ और सिंदूर पर भद्दा मजाक करने वाले कॉमेडियन यश माहेश्वरी पर FIR