बिहार

पथरदेवा एसएसबी के जवानों ने 48 किलो गाजा के साथ बाइक जप्त, तस्कर मौके से फरार

अररिया, रंजीत ठाकुर। फुलकाहा एसएसबी 56वीं वाहिनी के कैंप प्रभारी सहायक कमांडेंट आनंद सिंह भंडारी के निर्देश पर पथरदेवा बीओपी के जवानों ने भारत नेपाल सीमा स्तंभ संख्या-185  के समीप बूढ़ी नदी के किनारे 48 किलो गांजा बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार तस्कर नेपाल की तरफ से पैदल चल कर भारत सीमा की ओर आ रहे थे । जहाँ से बाइक के माध्यम से गाजा अन्यत्र जगह ले जाने की योजना थी। लेकिन तस्करों ने एसएसबी की गस्ती दल  को अपनी तरफ आते देख गांजे से भरे दो बोरो को बूढ़ी नदी के किनारे फेक कर इटहरी गांव के नेपाल के तरफ भागने में सफल रहा।

वहीं फुलकहा कम्पनी प्रभारी सहायक कमांडेंट आनन्द सिंह भण्डारी ने मौके पर पहुंच कर  निरीक्षण किया तथा तस्करी में शामिल लोगों की जानकारी लिया।उन्होंने बताया कि बथनाहा ओपी क्षेत्र के सोनापुर पंचायत के जिमराही निवासी पिंटू पासवान, नीतीश कुमार चौधरी, सूरज मेहता तथा एक नेपाली नागरिक इस तस्करी में शामिल होने की जानकारी मिली है। वहीं तस्करी में शामिल आर 15 नीले रंग की बाइक को भी जब्त किया गया है जो नीतीश कुमार चौधरी के द्वारा इस्तेमाल किए जाने की जानकारी मिली है।

जिसके बाद इस तस्करी में शामिल लोगों की खोजबीन की जा रही है । वहीं एसएसबी ने जब्त 48 किलो गांजा को सील कर बथनाहा ओपी थाना पुलिस को सुपूर्द कर दिया है।वहीं तस्करी में शामिल लोगों के विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम के सुसंगत धाराओं में नामजद एफआईआर एसएसबी द्वारा दर्ज कराने की बात कही जा रहा है। एसएसबी की इस कारवाई में उप निरीक्षक पंकज सिंह एवं आरक्षी सामान्य राम बाबू के साथ अन्य जवान शामिल थे।

Related posts

नेशनल फ्लैग एडॉप्शन डे पर अधिकारियों को भेंट किया तिरंगा प्रतीक चिन्ह

एनएमसीएच में आत्महत्या की रोकथाम, प्रबंधन और मेडिको-लीगल पहलुओं पर सीएमई का आयोजन

लोहानीपुर में विजय कुमार सिन्हा ने किया चुनाव प्रचार, एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के लिए मांगा समर्थन

error: