बिहार

पथरदेवा एसएसबी जवानों ने विभिन्न विद्यालयों में ग्रामीणों के साथ समन्वय बैठक आयोजित कर किया वृक्षारोपण

अररिया, रंजीत ठाकुर  इंडो नेपाल सीमा से सटे नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के पथरदेवा 56वीं वाहिनी एसएसबी कैंम्प के जवानों ने कैंप प्रभारी उप निरीक्षक सूरत सिंह चौहान के नेतृत्व में आज मंगलवार को विभिन्न विद्यालयों में ग्रामीणों के साथ समन्वय बैठक आयोजित कर पर्यावरण बचाओ अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस अभियान के तहत भंगही पंचायत के मध्य विद्यालय श्यामनगर, में प्रधानाध्यापिका नीतू कुमारी के नेतृत्व में ग्रामीण अभिभावकों के साथ समन्वय बैठक आयोजित कर बच्चों व शिक्षकों के साथ परिसर में पौधारोपण किया।

वहीं मध्य विद्यालय बीएमसी भंगही में प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में बैठक आहुत कर जनप्रतिनिधि और बच्चों संग पौधारोपण किया। इसके अलावे सोनपुर पंचायत के जैनब पब्लिक स्कूल चकोड़वा में मोहम्मद शहंशाह आलम के उपस्थिति में लोगों को जागरूक करते हुए पौधे लगाए। एसएसबी के द्वारा चलाए गए इस कार्यक्रम में मौके पर भांगही पंचायत के वार्ड सदस्य दिलीप यादव, पंकज कुमार, संजीव सिंह, के अलावे एसएसबी जवान अमित, बंटी, रितेश, के अलावे ग्रामीण अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। सभी ने एसएसबी के द्वारा चलाए गए इस कार्यक्रम की काफी सराहना की है।

Related posts

एम्स पटना में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की प्रथम बैठक आयोजित

एम्स पटना में सार्वजनिक स्वास्थ्य आपात स्थितियों पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम का अंतिम चरण शुरू

नालों में गोबर एवं पशु अपशिष्ट बहाने पर रोक लगाने की मांग, नगर विकास मंत्री के नाम एसडीओ को सौंपा ज्ञापन

error: