बिहार

महिला दिवस पर पारस एचएमआरआई ने लॉन्च किया विशेष पैकेज

फुलवारी शरीफ, (न्यूज़ क्राइम 24) अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पारस एचएमआरआई हॉस्पिटल, पटना ने महिलाओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया। इस पहल के तहत महिलाओं को कैंसर के प्रति जागरूक करने और समय पर जांच के लिए प्रोत्साहित किया गया।

इस मौके पर ज़ोनल डायरेक्टर अनिल कुमार ने एक महीने तक मुफ्त ओपीडी परामर्श और किफायती कैंसर स्क्रीनिंग पैकेज की घोषणा की, जो मार्च 2025 तक वैध रहेगा। इस अभियान के तहत अस्पताल द्वारा नि:शुल्क हेल्थ पास भी वितरित किए जाएंगे, जिससे महिलाएं मुफ्त परामर्श प्राप्त कर सकेंगी।

इस कार्यक्रम में कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. मोशर्रत शाहीन, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. रश्मि प्रसाद, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. स्मिता सिंह, डॉ. प्रगति अग्रवाल और डॉ. नेहा राय ने महिलाओं को समय पर जांच और सही उपचार की आवश्यकता पर जोर दिया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने इस जागरूकता कार्यक्रम में भाग लिया।

Related posts

गन्ना यंत्रीकरण योजना : किसानों को दिवाली में कृषि यंत्रों की खरीद पर 50 फीसदी तक अनुदान

IGIMS में जटिल इसोफेगस-प्लूरल फिस्टुला का आधुनिक एंडोस्कोपिक तकनीक से सफल प्रबंधन

लिवर प्रत्यारोपण की ऐतिहासिक उपलब्धि पर IGIMS की चिकित्सकीय टीम ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत से की शिष्टाचार मुलाकात