बिहार

पारस एचएमआरआई ने ग्लोबल हैंड वॉश डे मनाया

पटना, अजित। पारस एचएमआरआई में सोमवार को ग्लोबल हैंड वॉश डे अर्थात वैश्विक हैंड वॉश दिवस मनाया गया। इस अवसर पर अस्पताल के नर्सिंग कैडर ने नृत्य के माध्यम से बीमारी से बचाव के लिए हैंड वॉश या हाथ धोने के महत्व और स्टेप को बताया।

पारस एचएमआरआई के लॉबी में एक कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में इंफेक्शन कंट्रोल नर्स सरिता ने डेमो करके हैंडवॉश को बताया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हॉस्पिटल के माइक्रोबॉयोलाजिस्ट और इंफेक्शन कंट्रोल अधिकारी डॉ. शशि किशोर ने कहा कि साबुन और पानी से हाथ धोएंगे तो कम्युनिटी बीमारी जैसे- हैजा, डायरिया, टायफॉयड आदि को फैलने से रोका जा सकता है।

इसलिए हाथ धोने को प्राथमिकता देनी चाहिए तो संक्रमण से फैलने वाली बीमारी को फैलने से रोका जा सके। वहीं पारस हेल्थ के जोनल डायरेक्टर डॉ. विक्रम सिंह चौहान ने कहा कि हम अपने आप को और मरीज को क्रास इंफेक्शन से बचा सकते हैं। हाथ धोने को इस्तेमाल में लाएंगे तो जीवन बचाया जा सकता है। इसलिए अपने हाथ को साफ रखें।कार्यक्रम के अंत में नर्सिंग सुप्रिटेंडेंट मिनी सुब्रामणि ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Related posts

‘युवा फॉर स्वच्छता’ पेंटिंग प्रतियोगिता में सुहानी प्रथम, मनीष द्वितीय और निशा तृतीय

उम्मीद राइज फाउंडेशन और रामकृष्ण द्वारिका कॉलेज के बीच इंटर्नशिप को लेकर समझौता

कोल्ड ड्रिंक के गोदाम की आड़ में रखा था शराब का जखीरा, 1062 लीटर विदेशी शराब बरामद!

error: