बिहार

पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश बिहार विधान परिषद के लिए मनोनीत, कल ले सकते हैं शपथ

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश को बिहार विधान परिषद का सदस्य मनोनीत किए जाने पर बुधवार को राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) ने अपनी मुहर लगा दी। इसके बाद उनके मनोनयन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। संभावना है कि दीपक प्रकाश गुरुवार को विधान परिषद सदस्य पद की शपथ ले सकते हैं। विधान परिषद सचिवालय की ओर से शपथ ग्रहण की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कैबिनेट की मंजूरी के बाद राज्यपाल सचिवालय को औपचारिक अनुशंसा भेज दी गई है।

गौरतलब है कि पूर्व विधान परिषद सदस्य देवेश कुमार के इस्तीफे से यह सीट रिक्त हुई थी। विधान परिषद सचिवालय ने सोमवार को रिक्त पद की सूचना निर्वाचन विभाग को भेजी थी। इसके आधार पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने मनोनीत सदस्य के माध्यम से इस सीट को भरने की प्रक्रिया शुरू की थी। इसी प्रक्रिया के तहत राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने दीपक प्रकाश को बिहार विधान परिषद का सदस्य मनोनीत किया है। उनका कार्यकाल 16 मार्च 2027 तक रहेगा।

Related posts

BSEB क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता 2026: सिवान की टीम बनी राज्य विजेता, 38 टीमों ने लिया फाइनल में हिस्सा

प्रमंडलीय आयुक्त ने लिया स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का लिया जायजा

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 23,731 करोड़ रुपये की राष्ट्रीय चक्रीय जैव ऊर्जा योजना-गोबरधन को मंजूरी दी

error: