बिहार

सिख गुरुओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाले को अभिलंब प्रशासन गिरफ्तार करें : त्रिलोक सिंह निषाद

पटना सिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार सिख फेडरेशन पटना साहिब के संस्थापक त्रिलोक सिंह निषाद ने बयान जारी कर कहा कि उत्तर प्रदेश के कानपुर में अजय सिंह नामक व्यक्ति ने श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज जी के बारे अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी की है जिसकी कड़े शब्दों में निंदा करता हूं इस घटना को लेकर हिंदुस्तान ही नहीं बल्कि देश-विदेश के सिखों में काफी आक्रोश है इतिहास गवाह है कि श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज जी ने हिंदुस्तान की संस्कृति, सभ्यता और हिंदू सनातन धर्म को मुगलों से बचाने के लिए अपने समस्त परिवार को बलिदान करवा दिया ऐसे सर्वंश दानी के ऊपर अभद्र टिप्पणी करने वाले को उत्तर प्रदेश सरकार और प्रशासन अभिलंब गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दे अन्यथा इसके खिलाफ सिख समाज आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा जिसके जिम्मेवार सरकार और प्रशासन होगी।

Related posts

चेन स्नैचिंग गिरोह का पटना पुलिस ने किया खुलासा, 4 गिरफ्तार!

पटना वीमेंस कॉलेज में नवागंतुक MCA, PG एवं PGD विद्यार्थियों के लिए अभिमुखीकरण कार्यक्रम

बेउर थाने का टॉप-10 अपराधी जीतू उर्फ जीतू कुमार गिरफ्तार, चार संगीन मामलों में था वांछित

error: