पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) पटना नगर निगम कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के आह्वान पर नगर निगम कर्मियों की हड़ताल आज सातवें दिन भी जारी रहा। अपने हड़ताल के समर्थन में नगर निगम मुख्यालय मौर्य लोक पर प्रदर्शन जारी रखा प्रदर्शन को संबोधित करते हुए समन्वय समिति के नेताओं ने कहा की मांगों की पूर्ति तक हड़ताल जारी रहेगी प्रधान सचिव और महापौर स्तर पर वार्ता सकारात्मक रही है लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकल पाया। समन्वय समिति के नेताओं ने नगर आयुक्त के द्वारा हड़ताल के पक्ष में खड़े कोऑर्डिनेटर और सुपरवाइजर के साथ नगर आयुक्त द्वारा अपमानजनक व्यवहार की कड़ी निंदा की है समन्वय समिति ने कहा है की कोऑर्डिनेटर और सुपरवाइजर का अपना अधिकार है वह हड़ताल में रहेंगे या नहीं रहेंगे और अगर उनके लोकतांत्रिक अधिकार पर हमला किया जाता है और उनके साथ नगर आयुक्त के द्वारा गलत शब्दों का इस्तेमाल किया जाता है मारने पीटने की बात की जाती है तो यह बहुत ही निंदनीय है।
समन्वय समिति के प्रवक्ता जितेंद्र कुमार ने कहा की कुछ गुंडों के द्वारा 3 अगस्त की रात में घर जा रहे चालक पवन और उसके एक साथी के साथ रड से मार कर घायल कर दिए जाने बेहोश कर दिए जाने की घटना बहुत ही निंदनीय है और यह अपर नगर आयुक्त रामाशीष तिवारी के उकसावे का परिणाम है इसलिए समन्वय समिति के कोर कमेटी द्वारा अपर नगर आयुक्त सहित चालकों पर हमला करने वाले एजेंसी के गुंडे के ऊपर भी एफआईआर दर्ज करवाया जाएगा। उन्होंने नगर आयुक के उसे दावे को जिसमें रात्रि में कूड़ा उठाने के बात कही गई है उसका भी खंडन करते हुए कहा है कि पूरे पटना का कूड़ा सड़क पर फैला हुआ है
जो सबसे बड़ा गवाह है कि प्रशासन सिर्फ इस कूड़े उठाने की आड़ में आर्थिक घोटाला का खेल खेल रहा है समन्वय समिति के नेताओं ने हडताली कर्मियों के पक्ष में उतरे आम जनता और कुछ नगर पार्षद को भी धन्यवाद दिया है कि वह कर्मचारी का दर्द समझ रहे हैं। समन्वय समिति ने नगर पार्षद वार्ड नंबर 28 के उसे बयांन की कड़ी निंदा की है जिसमें उन्होंने निगम कर्मियों को कहा है की बरसात में निगमकर्मियों ने नगर निगम को बंधक बना लिया है। आज के सभा मे की अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष रामयतन प्रसाद संचालन मंगल पासवान ने किया। सभा को नीरज कुमार वर्मा, केशव कुमार, धर्मवीर कुमार, सहदेव पासवान, निखत खातून ,मंजू देवी ,राकेश कुमार, भीम राज, जीतन ,राजा, धर्मेंद्र कुमार, गुड्डू चालक सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया।
