उत्तरप्रदेश

सीयर में भी ऑक्सीजन प्लांट शुरू, सांसद-विधायक ने किया लोकार्पण

बलिया(सजंय कुमार तिवारी): सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सीयर में नवनिर्मित 300 एलपीएम के ऑक्सीजन जेनरेटर प्लांट का उद्घाटन सांसद रविंद्र कुशवाहा व विधायक धनंजय कनौजिया ने सोमवार को किया। इसके चालू हो जाने से अस्पताल के 30 बेड पर निर्बाध रूप से ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी. उद्घाटन के बाद सांसद श्री कुशवाहा ने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को दिन-ब-दिन और बेहतर कर रही है। आज प्रदेश का हर जनपद ऑक्सीजन के मामले में आत्मनिर्भर बन गया है। विधायक श्री कनौजिया ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा पर भी 30 बेड की और व्यवस्था की जा रही है, जहां ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और सिलेंडर के माध्यम से ऑक्सीजन की आपूर्ति हर बेड पर होगी। सांसद और विधायक ने अस्पताल परिसर में इंटरलॉकिंग कराने तथा नगर पंचायत चेयरमैन दिनेश गुप्ता में परिसर में प्रकाश व्यवस्था के लिए बड़ी एलइडी लाइट लगवाने की बात कही। इस अवसर पर प्रभारी सीएमओ डॉ एसके तिवारी, ऑक्सीजन के नोडल डॉ केशव, चिकित्सा अधीक्षक डॉ तनवीर, वेंटिलेटर एक्सपर्ट सरोज कुमार सहित अस्पताल के अन्य स्टाफ मौजूद थे।

Related posts

HPV संक्रमण एवं सर्वाइकल कैंसर जागरूकता कार्यक्रम से छात्राओं को मिली महत्वपूर्ण जानकारी

सरकार से सीधी माँग : अब आरक्षण समाप्त होना चाहिए:दीपा वाष्र्णेय

श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी मितेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज को राष्ट्रीय सदस्य, संत प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी