बिहार

नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार के बयान के बाद बजरंग दल में आक्रोश

नालंदा(राकेश): बिहार शरीफ नालंदा सांसद द्वारा बजरंग दल पर दिए गए विवादित बयान को लेकर आज निजी सभागार में बजरंग दल के द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित कर सांसद को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आने वाले चुनाव में इनकी खामियाजा उनकी पार्टी और उनको भुगतना पड़ेगा संवाददाताओं को संबोधित करते हुए जिला संयोजक गौरव कुमार ने बताया कि नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार के द्वारा दिए गए विवादित बयान की घोर निंदा करते हुए कहा कि बजरंग दल किसी जाति, समाज का दल नहीं है यह पूरे भारतवर्ष के हिंदू धर्म का दल है और किसी की ताकत नहीं है कि इस दल को कोई बैन कर दे उन्होंने कहा कि एक संवैधानिक पद पर आसीन हैं

इस तरह का बयान अशोभनीय है जिसका हिंदू समाज घोर निंदा करती है वही विक्की सिंह हिंदू ने कहा कि सांसद के द्वारा मीडिया कर्मियों को बजरंग दल पर दिए गए बयान संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है पूरा हिंदू समाज से सांसद को माफी मांगी होगी नहीं तो आने वाले समय में इसका खामियाजा भुगतने को तैयार रहें बजरंग दल सेवा समर्पण एवं सहयोग की भावना से देश हित में कार्य करती है इस संगठन के द्वारा पूरे देश के लोगों ने सहयोग एवं समर्पण को देखा है चाहे वह कोरोना काल हो बाढ़, भूकंप जैसे कई आपदाओं में आम जनों के सहयोग बिना भेदभाव के निश्चल मन से कार्य करते रहे फिर भी इस दल पर सांसद के द्वारा इस तरह की टिप्पणी करना अशोभनीय है

Related posts

पटना पुलिस ने खोले दो नए पुलिस आउटपोस्ट, नदौल और छाता ओपी का उद्घाटन

धनरुआ थाना का वार्षिक निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में संगठन विस्तार एवं आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर हुई विस्तृत चर्चा

error: