बिहार

परिवार कल्याण के लिए स्वास्थ्य अधिकारियों को सम्पूर्ण साइट ओरिएंटेशन (डब्लूएसओ) प्रशिक्षण का आयोजन

कटिहार, (न्यूज़ क्राइम 24) जिले में परिवार कल्याण सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए सम्पूर्ण साइट ओरिएंटेशन (डब्लूएसओ) प्रशिक्षण का आयोजन स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य स्वास्थ्यकर्मियों को परिवार नियोजन सेवाओं की सभी विधियों, रिपोर्टिंग टूल्स तथा लाभार्थी-केन्द्रित परामर्श तकनीकों की गहराई से जानकारी देना था। यह प्रशिक्षण जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा सहयोगी संस्था पीएसआई इंडिया के तकनीकी सहयोग एवं विशेषज्ञ प्रशिक्षक डॉ. ममता के नेतृत्व में सभी स्वास्थ्य अधिकारियों को दिया गया। प्रशिक्षण की अध्यक्षता एवं उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. जितेन्द्र नाथ सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर एसीएमओ डॉ. जे. पी. सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) डॉ किशलय कुमार, तकनीकी विशेषज्ञ डॉ ममता, जिला सामुदायिक प्रबंधक (डीसीएम) अश्विनी मिश्रा और पीएसआई इंडिया के जिला प्रबंधक शिल्पी सिंह, एफ.पी.सी प्रियेश रंजन तिवारी और विभिन्न प्रखंडों के परिवार नियोजन काउंसेलर, स्टाफ नर्स, एएनएम और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से जुड़े अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण में सभी स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मियों को परिवार नियोजन के स्थायी उपायों में शामिल महिला बंध्याकरण और पुरूष नसबंदी के साथ साथ अस्थायी उपायों में शामिल अंतरा, छाया, आईयूसीडी, कंडोम आदि लाभार्थियों को उपलब्ध कराते हुए संबंधित जानकारी एफपीएलएमआईएस पोर्टल पर रिपोर्टिंग करने, आशा सहयोग की भूमिका, लाभार्थियों की गोपनीयता और संवेदनशील परामर्श देने के तौर-तरीकों पर विस्तार से जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण में स्वास्थ्य कर्मियों को आधुनिक गर्भनिरोधक विकल्प और एफपीएलएमआईएस की बारीकियों की दी गई जानकारी :

प्रशिक्षण के दौरान डॉ. ममता द्वारा एक गहन तकनीकी सत्र लिया गया, जिसमें व्यवहार परिवर्तन संचार (बीसीसी), आधुनिक गर्भनिरोधक विकल्प और एफपीएलएमआईएस की बारीकियों को प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में अधिकारी द्वारा स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मियों को परिवार नियोजन के लिए उपस्थित लाभार्थियों को स्वास्थ्य केंद्रों में सुविधाओं के पूर्व-पश्चात् प्रशिक्षण, केस स्टडी आधारित चर्चाएं और व्यावहारिक अभ्यास आदि की जानकारी दी गई।

Advertisements
Ad 1

परिवार नियोजन में सक्रिय सहभागिता करने वाले काउंसलर और स्टाफ के कार्यों की हुई सराहना :

प्रशिक्षण में सक्रिय सहभागिता करने वाले काउंसलर और स्टाफ की डीपीएम स्वास्थ्य डॉ किशलय कुमार द्वारा सराहना की गई। डीपीएम ने कहा कि डब्लूएसओ का मुख्य उद्देश्य सभी स्वास्थ्यकर्मियों – जैसे काउंसलर, स्टाफ नर्स, एएनएम और ऑपरेशन थिएटर स्टाफ को परिवार नियोजन की अद्यतन जानकारी, तकनीकी दिशा-निर्देश और उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराना है। इससे न केवल उनके ज्ञान में वृद्धि होती है, बल्कि उनके द्वारा लाभार्थियों को बेहतर परामर्श व सेवाएं प्रदान की जा सकेगी जिसका लाभ उठाते हुए ज्यादा लाभार्थियों द्वारा परिवार नियोजन के विभिन्न सुविधाओं का लाभ आसानी से उठाया जा सकेगा।

संपूर्ण साइट ओरिएंटेशन के माध्यम से क्षेत्रीय लोगों को उपलब्ध कराई जाएगी स्वास्थ्य सहायता : सिविल सर्जन

सिविल सर्जन डॉ जितेंद्र नाथ सिंह ने कहा कि परिवार नियोजन के लिए संपूर्ण साइट ओरिएंटेशन के माध्यम से जिला स्वास्थ्य समिति ने पीएसआई इंडिया के तकनीकी सहयोग से परिवार कल्याण से जुड़े सभी हेल्थ वर्करों को एक मंच पर लाकर न केवल ज्ञानवर्धन कर रही है बल्कि सेवा प्रबंधन की नई ऊर्जा प्रदान कर रही है। कटिहार जिले में पिछले वर्ष भी डब्लूएसओ का आयोजन किया गया था, जिसका जमीनी स्तर पर अच्छा असर देखने को मिला। इस प्रशिक्षण से स्वास्थ्यकर्मियों का परिवार नियोजन संबंधी ज्ञान बढ़ा, सेवा में तालमेल बेहतर हुआ और लाभार्थियों को गुणवत्तापूर्ण परामर्श मिला। इस बार का डब्लूएसओ उसी अनुभव को और सशक्त करने का प्रयास है जिससे क्षेत्र के ज्यादा लाभार्थियों को स्वस्थ्य लाभ उपलब्ध हो सकेगा और लोग स्वास्थ्य कर्मियों के सहयोग से परिवार नियोजन के विभिन्न विकल्पों का आसानी से लाभ उठा सकेंगे।

Related posts

जिलाधिकारी के निदेश पर पटना शहर में आज सातवें दिन भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया

बिहार के शिक्षा मंत्री ने तख्त श्री हरिमंदिर जी गुरुद्वारा में मत्था टेका

नौकरी और रोजगार की मांग करने वाले टीआरई 4 के अभ्यर्थियों पर पुलिसिया लाठीचार्ज पर एजाज अहमद ने कहा…

error: