बिहार

स्कूल रेडिनेश मेला का आयोजन

पटना(न्यूज क्राइम 24): स्वयं सेवी संस्था प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के द्वारा पटना शहरी क्षेत्र के परियोजना-2 एवं 3 के पोषक क्षेत्र के बालक मध्य विद्यालय, मुस्लहपुरहाट एवं प्राथमिक विद्यालय अंटाघाट ,पटना के प्रांगण में आंगनवाड़ी केंद्र में नामांकित 5+ आयु वर्ग के बच्चों तथा पोषक क्षेत्र के बच्चों के साथ “स्कूल रेडीनेश मेला”का आयोजन किया गया जिसमे बच्चों के प्रगति के आकलन हेतु गतिविधि के माध्यम से अलग अलग स्टॉल लगाकर अवलोकन आधारित मूल्यांकन किया गया।

मूल्यांकन में रंग, आकार की पहचान,बड़ा छोटा, अंक अक्षर की पहचान, क्रम से लगाना, कहानी सुनाना,कहानी में आए पात्रो की पहचान आदि मुख्य गतिविधियां बच्चों के साथ कराई गई । इस अवसर पर मेला में वार्ड- 48 के वार्ड पार्षद इंद्रजीत कुमार , वार्ड- 37 के वार्ड पार्षद संजीव आनंद , प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी श्रीमति शारदा कुमारी, विद्यालय के प्रधानाध्यापिका श्री मति चंचला कुमारी,समाज सेवी एवम अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित हुए एवं कार्यक्रम की जानकारी ली तथा इस कार्य में सहयोग करने वाली माताओं, स्वयं स्वयंसेवीका,विद्यालय के शिक्षक, आंगनबाड़ी सेविका एवं प्रथम सदस्यों को उत्प्रेरित कर हौसला को बढ़ाया।

इस कार्यकम को सफल बनाने में कार्यक्रम समन्वयक राजेश कुमार पाण्डेय, चांदनी कुमारी , संध्या कुमारी एवम अन्य सदस्यों की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही।

Related posts

ट्रेन में यात्री से मारपीट, गाली-गलौज एवं जबरन अवैध वसूली कर रुपये छीनने वाले पाँच अभियुक्त गिरफ्तार!

श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 360वें प्रकाश पर्व की तैयारियां तेज प्रशासन ने किया सड़कों का निरीक्षण

पटना यातायात पुलिस ने आयोजित किया ‘लाइन डे’, कर्मियों की समस्याओं और विभागीय मामलों की हुई समीक्षा