बिहार

‘एक शाम शहीदों’ के नाम कार्यक्रम का आयोजन

पटनासिटी, रॉबीन राज। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति पटना सिटी शाखा द्वारा 14 अगस्त को भामाशाह भवन में “एक शाम शहीदों” के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत तीन कार्यक्रम पेंटिंग प्रतियोगिता, प्रतिभा सम्मान और देशभक्ति गान प्रतियोगिता आयोजित किए गए। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार दृष्टि सुल्तानिया, दूसरा पुरस्कार शुभी बूबना और तृतीय नितया झुनझुनवाला को दिया गया। वहीं प्रथम पुरस्कार अंतरा कुमारी, द्वितीय पुरस्कार पलक जैन और तृतीय पुरस्कार रूबी बूबना ने प्राप्त किया।

वहीं प्रतिभा सम्मान में समाज की सात बच्चियों को विभिन्न क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने के लिए सम्मानित किया गया। जिसमे एकता सिंघानिया ( डॉक्टर), भावना जगनी ( ब्यूटी आर्टिस्ट), साक्षी राठी (चार्टड अकाउंटेंट), कोमल देवड़ा (सिंगर), प्रार्थना डोलिया ( इंटीरियर डिजाइनर), कोमल अग्रवाल ( डॉक्टर), दीक्षा सिंघानिया ( इंजीनियर) को सम्मानित किया गया। तो वहीं देशभक्ति गान प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार दिया गया।

Advertisements
Ad 1

कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष विनीता डोकनिया ने किया। प्रतियोगिता में जज के रूप में निर्णय उर्मिला मिश्रा ने किया। मौके पर सचिव पूजा भाखरिया, कोषाध्यक्ष पूजा कनोडिया, इंदु अग्रवाल, कविता पोद्दार, काजल सिंघानिया, नीता राठी नीलम सर्राफ, स्वेता ड्रोलिया, श्वेता कनोडिया, अंजू सिंघानिया और समिति की अन्य सदस्य मौजूद थी।

Related posts

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिवालय में राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों को किया संबोधित,दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना’ पर समीक्षा बैठक, मॉडल सोलर विलेज बनेगा जिले का एक गांव

error: