बिहार

बाल संरक्षण समिति के गठन को ले सभा का आयोजन

अररिया(रंजीत ठाकुर): पंचायत स्तरीय बाल संरक्षण समिति के गठन को ले कर आज दिनांक 24 फरवरी 2022 को कुसाँकाटा प्रखंड के शंकर पुर पंचायत एवं कुसाँकाटा पंचायत में पंचायत के मुखिया रीता देवी एवं सोनी देवी के अध्यक्षता में बाल संरक्षण समिति का गठन एवं प्रथम बैठक का आयोजन यूनिसेफ बिहार, सीसीएचटी बिहार, जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज, जिला प्रशासन अररिया के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया इस बैठक में बच्चों की सुरक्षा को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई इस बैठक का संचालन जागरण कल्याण भारती के अध्यक्ष संजय कुमार ने किया ,प्रखंड विकास पदाधिकारी कुसाँकाटा रेखा कुमारी ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर अपने विचार व्यक्त की प्रखंड के जागरण कल्याण भारती की ओर से प्रतिनिधि सरदार अजीत सिंहने उपस्थित सदस्यों को बताया में गठन करने के लिए सभी मुखिया को प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी की ओर से निवेदन किया गया है।

Advertisements
Ad 1

इस बैठक में प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी कुसाँकाटा वीरेंद्र कुमार दास अपने संबोधन में कहा कि आज कोविड-19 बच्चों के बीच में बच्चे ऑनलाइन क्लास में मोबाइल का उपयोग अधिक कर रहे हैं जिससे वह क्या मोबाइल पर देखते हैं क्या पढ़ते हैं अभिभावकों को जागरूक हो के बच्चों के मोबाइल को बराबर चेक करना चाहिए कि मेरे बच्चे क्या कर रहे हैं कोविड-19 को लेकर सरकार ने 15 से 18 साल के बच्चों को वैक्सिंग देने की बात कही है, आप सभी ग्रामीण से अनुरोध किया पंचायत के सभी 15 से 18 बर्ष के बच्चों को और आने वाले दिन में 15 से नीचे के बच्चों के लिए सरकार नि शुल्क वैक्सीन देने की जो घोषणा होती है तो वैक्सीन के लिए अधिक से अधिक बच्चों को वैक्सीन दिलाए , कोविड बीमारी से बच्चों जो पढ़ने वाले जो विद्यालय नहीं जा सकते थै , सभी विद्यालय खुल चुके हैं तो बच्चों को विद्यालय भेजें का भी अपील किया । मुखिया को अध्यक्ष बनने पर माला बनाकर उनका स्वागत किया गया।

Related posts

श्री राधाकृष्ण की भव्य शोभायात्रा निकाली गई

पटना-गया रोड पर बालू लदे ट्रकों की लंबी कतार, यातायात व्यवस्था चरमराई

छात्रा की तीसरी मंजिल से गिरकर संदिग्ध परिस्थिति में मौत, परिजनों ने हत्या कर फेंकने का लगाया आरोप

error: